


राजस्थान सरकार ने लखपति दीदी योजना का विस्तार करते हुए अब 20 लाख महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य तय किया है। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में 2024-25 के बजट में इस योजना का विस्तार किया गया है।
इससे पहले, 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके तहत जनवरी 2025 तक 15.21 लाख से अधिक महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ी जा चुकी हैं।

क्या है लखपति दीदी योजना?
यह योजना स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाओं को कृषि और गैर-कृषि आधारित कार्यों से जोड़कर उनकी सालाना आय 1 लाख रुपये से अधिक करने के लिए चलाई जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को सीधे रोजगार न देकर आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।