


RSRTC बस में बड़ा हादसा टला, चालक को ब्रेन स्ट्रोक के बाद भी बचाई यात्रियों की जान
गुरुवार को बांसवाड़ा से वडोदरा जा रही राजस्थान परिवहन निगम (RSRTC) की बस में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बस चालक को अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया, लेकिन उनकी सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित रहे।
अचानक बिगड़ी तबीयत, फिर भी ड्राइवर ने दिखाई समझदारी
बस जब गोधरा शहर के दाहोद रोड पर थी, तभी चालक को तेज सीने में दर्द हुआ। दर्द बढ़ने के बावजूद उन्होंने बस को सुरक्षित सड़क किनारे रोक दिया। जैसे ही वे नीचे उतरे, उन्हें चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर पड़े।
डॉक्टरों ने जताई ब्रेन स्ट्रोक की आशंका
घटना के तुरंत बाद, यात्रियों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ब्रेन स्ट्रोक की आशंका जताई, जिसके चलते उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दूसरी बस की व्यवस्था, यात्री सुरक्षित वडोदरा रवाना
बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। चालक की तबीयत बिगड़ने के कारण RSRTC प्रशासन ने यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की और सभी को वडोदरा के लिए रवाना किया।
- Advertisement -
चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
अगर चालक ने बस को नियंत्रित करने में देरी की होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। उनकी सतर्कता और निर्णय क्षमता ने 50 से अधिक यात्रियों की जान बचा ली। फिलहाल, उनका इलाज जारी है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।