Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मुख्यमंत्री का सख्त आदेश: देर से आने और गैरहाजिरी पर कड़ी कार्रवाई!
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मुख्यमंत्री का सख्त आदेश: देर से आने और गैरहाजिरी पर कड़ी कार्रवाई!
बीकानेर

मुख्यमंत्री का सख्त आदेश: देर से आने और गैरहाजिरी पर कड़ी कार्रवाई!

editor
editor Published February 13, 2025
Last updated: 2025/02/13 at 5:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मुख्यमंत्री का सख्त आदेश: देर से आने और गैरहाजिरी पर कड़ी कार्रवाई!

जयपुर। प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में देरी से पहुंचने या बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आदेश दिए हैं कि आमजन के कार्यों में किसी तरह की देरी न हो, इसलिए सरकारी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।

सरकार ने इस निर्देश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए विशेष निरीक्षण दल गठित किया है। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की शासन सचिव उर्मिला राजोरिया ने बताया कि उप शासन सचिव महेन्द्र परेवा के नेतृत्व में निरीक्षण दल ने गुरुवार को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान 92 उपस्थिति पंजिकाएं जब्त की गईं, जिनमें 21.42% राजपत्रित और 13.45% अराजपत्रित कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

निरीक्षण दल में अनुभाग अधिकारी महेन्द्र कुमार सरावता, सहायक अनुभाग अधिकारी चेना राम भदाला और दयाराम गुर्जर शामिल थे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कार्य संस्कृति में सुधार के लिए इस तरह की औचक जांच आगे भी जारी रहेंगी।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor February 13, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में मारपीट कर अपहरण, युवक से हजारों रुपए लूटे
बीकानेर
बीकानेर में आईटीएमएस कैमरे एक्टिव, नियम तोड़ते ही कटेगा चालान
बीकानेर
बीकानेर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ 7 लाख रुपए चोरी
बीकानेर
बीकानेर पार्लर में महिला ने मौका पाकर जेवरात किए पार
बीकानेर
एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी
राजस्थान
कम छात्र संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज, करीब 7000 स्कूल चिन्हित
बीकानेर
बीकानेर में 125 नीली ई-बसें जल्द शुरू, आधुनिक सुविधाओं से लैस
बीकानेर
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 आईएएस और 9 आईपीएस के तबादले
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में मारपीट कर अपहरण, युवक से हजारों रुपए लूटे

Published March 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर में आईटीएमएस कैमरे एक्टिव, नियम तोड़ते ही कटेगा चालान

Published March 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ 7 लाख रुपए चोरी

Published March 20, 2026
बीकानेर

बीकानेर पार्लर में महिला ने मौका पाकर जेवरात किए पार

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?