



व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। घटना 1 फरवरी को जयपुर-जोधपुर बाईपास स्थित कैमल फॉर्म के पास की बताई जा रही है। मृतक के मामा प्रहलाद रेगर ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित मोयल दोपहर में खाना खाने के बाद सोने चला गया था। रात करीब 9 बजे जब उसकी बहन उसे जगाने गई, तो वह अचेत अवस्था में मिला। परिजन तत्काल उसे पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
