Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में बड़े पैमाने पर बिक रहा है मिलावटी दूध
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में बड़े पैमाने पर बिक रहा है मिलावटी दूध
बीकानेर

बीकानेर में बड़े पैमाने पर बिक रहा है मिलावटी दूध

admin
admin Published January 28, 2025
Last updated: 2025/01/28 at 7:12 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

– मोहल्लावाइज प्रतिदिन चिन्हित उरमूल डेयरी बूथ पर

लगता है निःशुल्क दूध जांच शिविर 

– बीकानेर में बड़े पैमाने पर बिक रहा है मिलावटी दूध

– अगला निःशुल्क जांच शिविर बुधवार को डेयरी बूथ संख्या-276 नागणेचीजी मन्दिर प्रातः 7:30बजे से11:30 बजे तक

- Advertisement -

बीकानेर,28 जनवरी, 2025-राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि.(आरसीडीएफ) जयपुर के निर्देशानुसार उरमूल डेयरी बीकानेर के विपणन व गुण नियंत्रण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “दूध का दूध और पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान में आम उपभोक्ताओं के घर आने वाले खुले दूध की शुद्धता की जांच कर मौके पर ही परिणाम रिपोर्ट बता कर आमजन को नकली व मिलावटी दूध से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति स्थानीय उरमूल डेयरी द्वारा जागरूक किया जा रहा है।

यह अभियान 10 जनवरी से प्रारम्भ किया गया था तथा आगामी 17 फरवरी तक चलेगा।रविवार को छोड़कर सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन निर्धारित समय व स्थान पर जांच शिविर आयोजित किया जाता है।

उरमूल डेयरी के मार्केटिंग हैड मोहनसिंह चौधरी ने बताया कि बीकानेर में अब तक कुल 321 दूध के सैम्पल आए, जिनमें से केवल 54 सैम्पल पास हुए।शेष सभी सैम्पल्स में पानी सहित स्ट्रेच, नमक, ग्लूकोज व अनेक प्रकार की मिलावट पाई गई।

आज का दूध जांच शिविर मोहल्ला चूनगरान स्थित सरस बूथ संख्या-1165 पर आयोजित हुआ।

अभियान प्रभारी शुभम गुलाटी ने बताया कि कुल 20 सैम्पल आए, जिसमें से 19 सैम्पल फैल और केवल 01 सैम्पल पास हुआ।

बूथ संचालक आकाश गहलोत ने भी जांच शिविर में सहयोग किया।

उरमूल डेयरी की तरफ से दूध जांच करवाने वाले उपभोक्ताओं को फ्री गिफ्ट हैम्पर दिया जाता है।

अगला शिविर बुधवार को नागणेची जी मन्दिर,पवनपुरी स्थित बूथ संख्या-276पर लगेगा।

आज के अभियान पर स्थानीय उपभोक्ताओं जानकी नारायण श्रीमाली, अजीज भुट्टा, राजेश ओझा,कुसुम,शाहिदा, समीरा, वन्दना ओझा आदि ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उरमूल डेयरी के दूध के भाव बाजार के मुताबिक होने चाहिए। दूध जांच अभियान शिविर राउंड द क्लॉक पूरे साल चले तब लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।


Share News
Chat on WhatsApp

admin January 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार
बीकानेर
खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त
बीकानेर
बीकानेर में कल इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी बिजली
बीकानेर
बीकानेर में रिलायंस स्मार्ट मार्ट से लाखों का सामान गायब
बीकानेर
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, पिकअप को टक्कर मार होटल में घुसा
बीकानेर
बीकानेर: पति-पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाला गया
बीकानेर
बीकानेर मूल व्यापारी दंपती से 20 लाख के आभूषण लूटे गए
बीकानेर
मायरा जा रही स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 3 घायल, जेसीबी से निकाला
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार

Published February 19, 2026
बीकानेर

खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त

Published February 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कल इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी बिजली

Published February 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में रिलायंस स्मार्ट मार्ट से लाखों का सामान गायब

Published February 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?