Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रदेश में दो दिन बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, पारे में होगी बढ़ोतरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > प्रदेश में दो दिन बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, पारे में होगी बढ़ोतरी
बीकानेर

प्रदेश में दो दिन बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, पारे में होगी बढ़ोतरी

editor
editor Published January 10, 2025
Last updated: 2025/01/10 at 12:02 PM
Share
Rain and Hailstorm Alert for Two Days in Rajasthan, Temperature to Rise
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।
प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में बीती रात पारे में बढ़ोतरी से कड़ाके की सर्दी में आंशिक राहत मिली है, लेकिन अगले दो दिन फिर से मौसम के बदलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज और कल प्रदेश के कई इलाकों में मावठ और ओलावृष्टि की संभावना है।

बादलवाही से बढ़ेगा पारा

इस विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में आज रात मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की आशंका है। वहीं, जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने अजमेर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, श्रीगंगानगर और नागौर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका जताई है। अगले दिन इन क्षेत्रों में सुबह और शाम घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

रात का न्यूनतम तापमान

बीती रात प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तापमान इस प्रकार रिकॉर्ड किया गया:

- Advertisement -
  • करौली: 3.3°C
  • दौसा: 4.3°C
  • माउंटआबू: 2.0°C
  • संगरिया: 4.2°C
  • फतेहपुर (सीकर): 3.4°C
  • जयपुर: 10.0°C
  • बीकानेर: 11.9°C
  • जोधपुर: 10.7°C
  • चित्तौड़गढ़: 6.9°C

अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, ओलावृष्टि और बारिश के बाद तापमान में पुनः गिरावट की संभावना है।


Share News

editor January 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान विधायक खरीद-फरोख्त मामला झूठा, हाईकोर्ट ने बंद किया पांच साल पुराना केस
बीकानेर
फर्जीवाड़ा: खातेदारी जमीन पर अवैध कॉलोनी काटी, नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
बीकानेर
बीकाणा अपडेट: हत्या, आत्महत्या, धोखाधड़ी और सियासी हलचल से जुड़ी खबरें
बीकानेर
राजस्थान में 108 और स्वास्थ्य सेवाओं पर हड़ताल छह महीने के लिए प्रतिबंधित
बीकानेर
मेघालय में 8 मंत्रियों के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल, नए चेहरों की एंट्री तय
देश-दुनिया राजनीति
बीकानेर में पैसों के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
बीकानेर: सादुल सिंह सर्किल के पास मिला शव, अब तक शिनाख्त नहीं
बीकानेर
कृषि विभाग भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव, देखें नया पूरा टाइम टेबल
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान विधायक खरीद-फरोख्त मामला झूठा, हाईकोर्ट ने बंद किया पांच साल पुराना केस

Published September 16, 2025
बीकानेर

फर्जीवाड़ा: खातेदारी जमीन पर अवैध कॉलोनी काटी, नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Published September 16, 2025
बीकानेर

बीकाणा अपडेट: हत्या, आत्महत्या, धोखाधड़ी और सियासी हलचल से जुड़ी खबरें

Published September 16, 2025
बीकानेर

राजस्थान में 108 और स्वास्थ्य सेवाओं पर हड़ताल छह महीने के लिए प्रतिबंधित

Published September 16, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?