पोखरा, नेपाल में 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बीकानेर के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का तिरंगा गर्व से लहराया।
720 आर्चरी अकैडमी की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने 6 पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।
- विहान खत्री, भाविक खत्री, मुकुल प्रजापत, और गौरवादित्य सिंह राठौड़ ने अपनी-अपनी श्रेणियों में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता।
- गौरांग भोजक और नैतिक प्रजापत ने रजत पदक हासिल कर अपनी सफलता में चार चांद लगाए।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सार्दुल क्लब के सचिव हनुमान सिंह राठौड़, अध्यक्ष तेज अरोड़ा, तीरंदाजी अध्यक्ष अजय सिंह भटनागर, और सचिव राजेंद्र स्वामी ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
- Advertisement -