लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तेजी से प्रगति पर है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 18.86 करोड़ रुपये की लागत से इस स्टेशन को हाईटेक बनाया जा रहा है। जनवरी से कई गाड़ियों का स्थाई संचालन लालगढ़ स्टेशन से होगा, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और बीकानेर स्टेशन पर नई ट्रेनों को खड़ा करना आसान होगा।
नए बदलाव के तहत 14 रेलसेवाओं को स्थाई रूप से लालगढ़ स्टेशन से संचालित किया जाएगा। प्रमुख ट्रेनें जैसे प्रयागराज-लालगढ़ और पुरी-लालगढ़ रेलसेवाएं नए रूट्स पर संचालित होंगी। स्टेशन पर सोलर प्लांट, एलईडी डिस्प्ले, और आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली जैसे अत्याधुनिक सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।
इससे बीकानेर मंडल को अतिरिक्त गाड़ियों के संचालन और बेहतर यात्री अनुभव का लाभ मिलेगा।

