भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें देशद्रोही करार दिया है। पात्रा ने एक फ्रेंच समाचार पत्र की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि एक ‘खतरनाक त्रिकोण’ भारत को अस्थिर करने की साजिश रच रहा है। इस त्रिकोण में जॉर्ज सोरोस का फाउंडेशन, कुछ विदेशी मीडिया संस्थान, और राहुल गांधी शामिल हैं।
संबित पात्रा ने कहा कि ओसीसीआरपी (ऑर्गनाइज्ड क्राइम करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट) और जॉर्ज सोरोस के फाउंडेशन की फंडिंग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये संस्थान भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और राहुल गांधी इनके समर्थन में खड़े हैं।
उन्होंने राहुल गांधी की यात्राओं और उनकी कांग्रेस पार्टी की रणनीतियों पर भी निशाना साधा। पात्रा ने कहा कि यह साजिश देश की एकता और अखंडता के खिलाफ है। भाजपा नेता ने राहुल गांधी को देश की संसद और सरकार के खिलाफ साजिश का हिस्सा बताते हुए गंभीर आरोप लगाए।