जयपुर: शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए एक समान समय लागू करने का आदेश जारी किया है। निदेशक आशीष मोदी द्वारा जारी आदेशों में स्कूलों के संचालन के लिए गर्मियों और सर्दियों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है।
सर्दियों का समय:
- एकल पारी स्कूल: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।
- दो पारी स्कूल: सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
- प्रत्येक पारी की अवधि: 5 घंटे।
गर्मियों का समय:
- एकल पारी स्कूल: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक।
- दो पारी स्कूल: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक।
- प्रत्येक पारी की अवधि: 5.5 घंटे।
आदेशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई
- शिविरा कैलेंडर का पालन नहीं करने पर प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- मान्यता और क्रमोन्नति भी रद्द हो सकती है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन सुनिश्चित करना सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य है, अन्यथा राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।