Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, सीईएससी राजस्थान ने की इंजीनियरों की भर्ती
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, सीईएससी राजस्थान ने की इंजीनियरों की भर्ती
बीकानेर

राजस्थान के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, सीईएससी राजस्थान ने की इंजीनियरों की भर्ती

editor
editor Published November 13, 2024
Last updated: 2024/11/13 at 5:33 PM
Share
CESC Rajasthan Prioritizes Local Youth, Completes Engineering Recruitment
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। आरपीएसजी समूह की कम्पनी सीईएससी राजस्थान (केईडीएल, बीकेईएसएल और बीईएसएल) ने राज्य के प्रमुख राजकीय इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों से कैम्पस प्लेसमेंट के माध्यम से स्थानीय इंजीनियरों की भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस वर्ष कुल 45 युवा इंजीनियरों को नियुक्ति दी गई है।

सीईएससी राजस्थान के वाइस प्रेसीडेंट (एचआर) अरूणाभा साहा ने बताया कि कम्पनी कोटा, बीकानेर और भरतपुर में बेहतर विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार देने को प्राथमिकता दे रही है। इस वर्ष कोटा तकनीकी विश्वविद्यालय, भरतपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, उदयपुर के सीटीएई, बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज, अजमेर इंजीनियरिंग कॉलेज, और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों के 200 से अधिक छात्रों ने आवेदन किया।

कम्पनी की भर्ती नीति के तहत 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त छात्रों को चयन के लिए योग्य माना गया। भर्ती की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्वतंत्र भर्ती समिति का गठन किया गया था, जिसने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया।

साहा ने बताया कि सफल उम्मीदवारों को केईडीएल (कोटा), बीकेईएसएल (बीकानेर), और बीईएसएल (भरतपुर) में नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा, इन युवाओं को आरपीएसजी समूह की अन्य कम्पनियों में भी काम करने का अवसर मिलेगा। सभी नियुक्त युवा राजस्थान के निवासी हैं। पहले भी कोटा इंजीनियरिंग कॉलेज से 25 स्नातक इंजीनियरों और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से 25 डिप्लोमा इंजीनियरों की भर्ती की गई थी, जो अब सीईएससी राजस्थान के विभिन्न इकाइयों में कार्यरत हैं।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor November 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट 14 जुलाई तक लागू
बीकानेर
घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी
देश-दुनिया
ग्रीष्मावकाश में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में 24 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल
बीकानेर
25 मार्च से फ्री दवा सुविधा बंद हो सकती है, पेंशनर्स पर बड़ा असर
बीकानेर
बालोतरा में सरकारी शिक्षक और पत्नी ने मिलकर पति की हत्या की
बीकानेर
20 लाख के विवाद में युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट 14 जुलाई तक लागू

Published March 23, 2026
बीकानेर

ग्रीष्मावकाश में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई

Published March 23, 2026
बीकानेर

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी

Published March 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 24 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल

Published March 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?