Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: NIA ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम घोषित किया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > NIA ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम घोषित किया
crimeदेश-दुनिया

NIA ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का इनाम घोषित किया

editor
editor Published October 25, 2024
Last updated: 2024/10/25 at 11:21 AM
Share
NIA Declares ₹10 Lakh Reward on Lawrence Bishnoi's Brother Anmol Bishnoi
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अनमोल बिश्नोई पर एनआईए की कड़ी कार्रवाई
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर ₹10 लाख का इनाम घोषित किया है। एनआईए ने अनमोल पर 2022 में दर्ज दो मामलों में भी आरोप पत्र दायर किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई है, जब हाल ही में मुंबई पुलिस ने खुलासा किया कि महाराष्ट्र के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल शूटर अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे।

कौन है अनमोल बिश्नोई?
अनमोल बिश्नोई, जो कि लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है, वर्तमान में अमेरिका में रह रहा है। गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस के इशारों पर अनमोल विदेश से अपराधों को अंजाम देता है। अनमोल का नाम कई हाई-प्रोफाइल मामलों में आया है, जिनमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी शामिल है। उस पर करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं, और वह जोधपुर जेल में सजा भी काट चुका है। 2021 में उसे रिहा किया गया था, और वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए भारत से भागने में सफल हुआ था।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी जुड़ रहे हैं अनमोल के तार
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी अनमोल बिश्नोई के संबंध सामने आ रहे हैं। मुंबई पुलिस का दावा है कि हत्यारों ने हत्या से पहले अनमोल से स्नैपचेट पर बात की थी, और उसके संपर्क में थे।

लॉरेंस के गैंग में अनमोल की अहम भूमिका
लॉरेंस बिश्नोई के गैंग को संचालित करने में अनमोल की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। विदेश में रहकर वह जबरन वसूली, हवाला जैसे अपराधों को अंजाम देता है और गैंग के रोज़मर्रा के कामों की जिम्मेदारी भी संभालता है। गोल्डी बराड़ के साथ, अनमोल और सचिन इस गैंग की गतिविधियों को नियमित रूप से देखते हैं, जबकि गोल्डी वैश्विक स्तर पर इसका सिंडीकेट चलाता है।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor October 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में 48 घंटे मौसम अलर्ट, कई जिलों में ओले और बारिश की संभावना
बीकानेर
31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश
जयपुर
कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत
जयपुर
बीकानेर एसपी ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, हालत गंभीर
बीकानेर
बीकानेर में शनिवार को कई इलाकों में बिजली कटौती, अलग-अलग समय रहेगा शटडाउन
बीकानेर
बीकानेर में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई, मिष्ठान भंडार से सिलेंडर जब्त
बीकानेर
पीबीएम में सात घंटे इलाज को भटका युवक, मौत पर परिजनों का प्रदर्शन
बीकानेर
गैस सिलेंडर किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला दहन
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

जम्मू में शादी समारोह के दौरान पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग

Published March 12, 2026
देश-दुनिया

13 साल से कोमा में युवक को सुप्रीम कोर्ट ने दी पैसिव इच्छामृत्यु की अनुमति

Published March 11, 2026
देश-दुनिया

भारत फिर बना टी-20 विश्व चैंपियन, कीवी टीम को हराया

Published March 9, 2026
देश-दुनिया

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से, चुनावों के कारण बदला शेड्यूल – National News

Published March 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?