


राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने सरकार से अक्टूबर माह का वेतन दीपावली से पूर्व जारी करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि दीपावली के मौके पर सभी कर्मचारी, आम लोगों की तरह विशेष खरीदारी करते हैं, और समय पर वेतन मिलना उनके लिए बहुत जरूरी हो जाता है ताकि वे और उनके परिवारजन खुशी से त्यौहार मना सकें।
चूंकि इस बार दीपावली महीने के अंतिम दिनांक को है, संघ ने सरकार से अनुरोध किया है कि शिक्षकों को उनका वेतन दीपावली से पहले जारी किया जाए।
प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने भी यह मांग उठाई कि जैसे अन्य विभागों के कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर बोनस और समय पर वेतन मिलता है, वैसे ही शिक्षकों की भी यह मांग पूरी की जानी चाहिए।

सरकार ने दिवाली बोनस के आदेश दिए हैं, जिसके तहत राज्य के कर्मचारियों को अधिकतम 6774 रुपये का बोनस मिलेगा। यह लाभ राज्य सरकार के 6 लाख कर्मचारियों के साथ-साथ पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि 20 अक्टूबर तक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।