Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सड़कों की मरम्मत का काम एक सप्ताह में पूरा करें: कलेक्टर नम्रता वृष्णि
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सड़कों की मरम्मत का काम एक सप्ताह में पूरा करें: कलेक्टर नम्रता वृष्णि
बीकानेर

सड़कों की मरम्मत का काम एक सप्ताह में पूरा करें: कलेक्टर नम्रता वृष्णि

editor
editor Published October 19, 2024
Last updated: 2024/10/19 at 5:21 PM
Share
Complete Road Repair Work in One Week: Collector Namrata Vrishni
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में नगर निगम द्वारा स्थानीय निकाय कोटे की पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई 90 किलोमीटर सड़कों की रिपेयरिंग का काम पूरा कर दिया गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पेंचवर्क के 48 में से 38 कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

यह जानकारी जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को नगर निगम, यूआईटी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दी। उन्होंने बताया कि नगर विकास न्यास द्वारा मरम्मत योग्य 35 किलोमीटर में से 21.62 किमी सड़कों को दुरुस्त कर दिया गया है। बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पेंचवर्क के तीन-तीन करोड़ के कार्य दीपावली से पूर्व पूर्ण करवा दिए जाएंगे।

कलक्टर ने बचे हुए कार्य को अगले एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने दीपावली के मद्देनजर शहर की साफ-सफाई, सड़क दुरुस्तीकरण, पार्क और सर्कल के सौंदर्यकरण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से करने को कहा। इसके साथ ही नई सड़कों और सर्किल बनाने के दौरान नॉर्म्स के अनुरूप सोक पिट बनाए जाने की भी निर्देश दिए।

उन्होंने मुख्य मार्गों पर बची हुई सार्वजनिक दीवारों पर पेंटिंग करवाने, पौधारोपण, और पार्कों के रखरखाव आदि कार्य मिशन मोड पर करने के लिए कहा। नगर निगम और नगर विकास न्यास को अपने-अपने क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हित करते हुए हटाने का अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

- Advertisement -

बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, नगर विकास न्यास सचिव डॉ. अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पंकज यादव, ललित ओझा, और अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 25 को:
जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक शुक्रवार (25 अक्टूबर) को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एवं सदस्य सचिव एल.डी. पंवार ने दी।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor October 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट 14 जुलाई तक लागू
बीकानेर
घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी
देश-दुनिया
ग्रीष्मावकाश में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में 24 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल
बीकानेर
25 मार्च से फ्री दवा सुविधा बंद हो सकती है, पेंशनर्स पर बड़ा असर
बीकानेर
बालोतरा में सरकारी शिक्षक और पत्नी ने मिलकर पति की हत्या की
बीकानेर
20 लाख के विवाद में युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट 14 जुलाई तक लागू

Published March 23, 2026
बीकानेर

ग्रीष्मावकाश में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई

Published March 23, 2026
बीकानेर

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी

Published March 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 24 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल

Published March 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?