Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा, दावेदारों के नाम पर बनी सहमति
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजनीति > राजस्थान उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा, दावेदारों के नाम पर बनी सहमति
राजनीतिराजस्थान

राजस्थान उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा, दावेदारों के नाम पर बनी सहमति

editor
editor Published October 13, 2024
Last updated: 2024/10/13 at 4:05 PM
Share
Rajasthan By-Election: BJP Core Committee Discusses Preparations, Agreement on Candidate Names
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी सिलसिले में रविवार को भाजपा की कोर कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की गई। बैठक में उपचुनाव के दावेदारों के नाम और चुनाव प्रचार की रणनीतियों पर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि दावेदारों के चयन और प्रचार अभियान को लेकर बड़े निर्णय लिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, आज रात दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें उपचुनाव के दावेदारों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह रिपोर्ट पेश की जाएगी और उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

भाजपा ने उपचुनाव की तैयारी में कांग्रेस से बढ़त हासिल कर ली है। पार्टी ने माइक्रो मैनेजमेंट पर जोर देते हुए सामूहिकता से निर्णय लेने की रणनीति बनाई है।

इन 7 सीटों पर होंगे उपचुनाव:
अब चौरासी, सलूंबर, देवली-उनियारा, दौसा, झुंझुनूं, खींवसर और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। चौरासी से राजकुमार रोत, दौसा से मुरारी लाल मीना, देवली-उनियारा से हरीश मीना, झुंझुनूं से बृजेश ओला और खींवसर से हनुमान बेनीवाल के सांसद बनने के कारण ये सीटें रिक्त हो गई थीं। इसके बाद, भाजपा विधायक अमृतलाल मीना के निधन के कारण सलूंबर सीट भी खाली हो गई। वहीं, अलवर जिले की रामगढ़ सीट कांग्रेस विधायक जुबेर खान के निधन के बाद रिक्त हुई, जिससे उपचुनाव की कुल सीटों की संख्या सात हो गई है।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor October 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई
बीकानेर
10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
बीकानेर
बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर
बीकानेर में नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में दूध विक्रेता से मारपीट, 1.10 लाख रुपये लूटे
बीकानेर
ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला
देश-दुनिया
पीएम मोदी के दौरे से पहले बीकानेर में सतर्कता, करणी सेना नेताओं पर नजर
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में फरवरी में ही चढ़ा गर्मी का पारा, आगे और बढ़ेगा तापमान

Published February 27, 2026
राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?