बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सोमवार को श्री उत्सव मेला प्रदर्शनी के पोस्टर विमोचन के दौरान कहा कि महिलाओं की आर्थिक सशक्तीकरण से ही समाज में समृद्धि और खुशहाली आएगी। गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा 13 और 14 अक्टूबर को गंगाशहर तेरापंथ भवन में सुबह 10 से रात 9 बजे तक इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
महिला मंडल की अध्यक्ष संजू लालानी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और पूर्व यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका ने पोस्टर का विमोचन करते हुए इस कार्यक्रम को महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
- Advertisement -
उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है। कार्यक्रम संयोजक अनुपम सेठिया और कविता चोपड़ा ने जानकारी दी कि प्रदर्शनी में गंगाशहर, बीकानेर, पाली, जोधपुर, ब्यावर, और जयपुर आदि स्थानों से आए विभिन्न उत्पादों जैसे कपड़े, खाद्य सामग्री और होम डेकोर के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे खरीदारी के लिए सभी सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
मंत्री मीनाक्षी अंचलिया ने कहा कि इस पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की बीकानेर संभाग प्रभारी ममता रांका और संरक्षिका शारदा डागा भी उपस्थित रहीं।

