Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरपंच की दबंगई: बीच सड़क पर बिजली विभाग के जेई से मारपीट, लोग बनाते रहे वीडियो
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सरपंच की दबंगई: बीच सड़क पर बिजली विभाग के जेई से मारपीट, लोग बनाते रहे वीडियो
बीकानेर

सरपंच की दबंगई: बीच सड़क पर बिजली विभाग के जेई से मारपीट, लोग बनाते रहे वीडियो

editor
editor Published September 21, 2024
Last updated: 2024/09/21 at 3:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्री डूंगरगढ़ में सरपंच द्वारा बीच सड़क पर गाड़ी रोककर बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट और गाली-गलौच का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिकारी ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को दी है।

श्री डूंगरगढ़ से एक सरपंच की दबंगई दर्शाती हुई हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सरपंच द्वारा भरी सड़क पर बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट की गई। इस दौरान सरपंच आपे से बाहर होकर बिजलीकर्मी को भद्दी गलियां देते हुए दिखाई दिए। हैरत की बात है कि सरपंच बिजलीकर्मी के साथ मारपीट करता रहा और वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाया।

जानकारी के अनुसार कनिष्ठ अभियंता नारायण शुक्ला पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज धायल के निर्देश के बाद वहां जमीन का टेक्निकल निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान पंचायत समिति के पीओ गिरधारीदास और ग्राम विकास अधिकारी मधु ओझा भी उनके साथ थे। मीटिंग करने के बाद वापस पंचायत समिति की सरकारी गाड़ी लेकर श्री डूंगरगढ़ लौटते समय तोलियासर गांव के पास उनकी गाड़ी को टक्कर मारने के इरादे से ओवरटेक करके रोका गया और कनिष्ठ अभियंता को गला पकड़कर नीचे उतारकर मारपीट की गई। पीड़ित अधिकारी ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है।

अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को देने पर श्री डूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट के आरोपी सरपंच और उसके बेटे को थाने लेकर पहुंची। कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट पर ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी एवं उनके पुत्र बुधराम गांधी के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल हरिराम मीणा को सौंपी गई है।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp

editor September 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर
राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू
बीकानेर
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार
बीकानेर शिक्षा
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
कोलंबिया में वायुसेना का C-130 विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त, 66 मृतक
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल

Published March 24, 2026
बीकानेर

चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर

Published March 24, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू

Published March 24, 2026
बीकानेर

हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?