Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गुजरात में ट्रेन पलटाने की कोशिश, रेलवे ट्रैक में की गई छेड़छाड़; बड़ा हादसा टला
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गुजरात में ट्रेन पलटाने की कोशिश, रेलवे ट्रैक में की गई छेड़छाड़; बड़ा हादसा टला
बीकानेर

गुजरात में ट्रेन पलटाने की कोशिश, रेलवे ट्रैक में की गई छेड़छाड़; बड़ा हादसा टला

editor
editor Published September 21, 2024
Last updated: 2024/09/21 at 10:50 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पश्चिमी रेलवे (वडोदरा डिवीजन) ने बताया कि किसी ने अप लाइन ट्रैक से फिश प्लेट और कुछ चाबियां खोलकर किम रेलवे स्टेशन के पास उसी ट्रैक पर रख दीं। इसके बाद ट्रेन की आवाजाही रोकनी पड़ी। जरूरी इंतजाम और जांच के बाद जल्द ही लाइन पर सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं।

गुजरात में ट्रेन को पलटाने की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई। दरअसल, सूरत के पास वडोदरा डिविजन के तहत अप लाइन रेलवे ट्रैक के साथ छेड़छाड़ की गई। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पटरी की फिश प्लेट और चाबी खोल दी। इससे बड़ा हादसा हो सकता था।

पश्चिमी रेलवे (वडोदरा डिवीजन) ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने अप लाइन ट्रैक से फिश प्लेट और कुछ चाबियां खोलकर किम रेलवे स्टेशन के पास उसी ट्रैक पर रख दीं। इसके बाद ट्रेन की आवाजाही रोकनी पड़ी। जरूरी इंतजाम और जांच के बाद जल्द ही लाइन पर सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा था कि रेल दुर्घटनाएं कराने की कोई भी साजिश लंबे समय तक नहीं चल पाएगी और सरकार देशभर में 1.10 लाख किलोमीटर लंबे रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा के लिए जल्द एक योजना लाएगी। उनका यह बयान देश में पिछले दिनों हुईं रेल दुर्घटनाओं को लेकर आया था। इनमें अधिकतर में रेलवे पटरियों से छेड़छाड़ की गई थी। उन पर गैस सिलेंडर जैसे अवरोधक रखे गए थे। इसके अलावा तोड़फोड़ और नुकसान पहुंचाने की साजिश नजर आई थी।
जड़ तक पहुंचकर कारण का पता लगाएंगे
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर संवाददाता सम्मेलन में गृह मंत्री ने कहा था कि उन्होंने पिछले दो दिन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ रेलवे सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की है। जहां तक दुर्घटनाओं की बात है हम इसकी जड़ तक पहुंचकर कारण का पता लगाएंगे। जो भी कारण हो, सरकार इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए प्रतिबद्ध है। अगर कोई साजिश है तो लंबे समय तक नहीं चलेगी। अगर कोई कमी है, तो उसे दूर किया जाएगा।

- Advertisement -

रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा के लिए योजना तैयार कर रहे
शाह ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), रेलवे पुलिस और गृह मंत्रालय रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा के लिए योजना तैयार कर रहे हैं, ताकि कोई षड्यंत्र न रचा जा सके। हमने हाल में हुई घटनाओं पर कड़ा रुख अख्तियार किया है और इस पर ध्यान देने के लिए एक योजना लेकर आएंगे।

100 दिन में 38 रेलवे दुर्घटनाओं का दावा
कांग्रेस ने दावा किया था कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में 38 रेलवे दुर्घटनाएं हुई हैं। उसने वैष्णव पर इन हादसों को मामूली घटना बताकर खारिज करने का आरोप लगाया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर
राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू
बीकानेर
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार
बीकानेर शिक्षा
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
कोलंबिया में वायुसेना का C-130 विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त, 66 मृतक
देश-दुनिया

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल

Published March 24, 2026
बीकानेर

चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर

Published March 24, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू

Published March 24, 2026
बीकानेर

हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?