तिरुपति बालाजी में कथित तौर पर चर्बी पाए जाने के बाद से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया था कि, वाईएसआरसीपी शासन के दौरान तिरुमाला लड्डू प्रसादम में पशु की चर्बी का इस्तेमाल किया गया था। केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एनडीडीभी की लैब ने पुष्टि की है कि लड्डू बनाने में इस्तेमाल किए गए घी में पशु चर्बी था।
इस जानकारी के सामने आने के बाद अब ये सवाल खड़ा हो रहा है कि, क्या इस साल की शुरुआत में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी तिरुपति के लड्डू भेजे गए थे। दरअसल उस वक्त मीडिया में ऐसी कई रिपोर्ट्स छपी थीं जिनमें कहा गया था कि, इस उत्सव को खास बनाने के लिए प्रसिद्ध तिरुमाला तिरुपति देवास्थानम ने एक लाख छोटे लड्डू अयोध्या भेजने का फैसला किया है।
पांचजन्य ने सोशल मीडिया एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता ! तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर के प्रसाद में मिलाया जा रहा था जानवरों की चर्बी, सूअर का फैट और मछली का तेल। जगनमोहन रेड्डी की सरकार ने हिन्दुओं की आस्था के साथ किया अन्याय! लैब में हुए सैंपल टेस्ट में सामने आई बड़ी जानकारी ! आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दी थी जानकारी, अब मंदिर के लड्डू प्रसाद में मिलाया जा रहा है घी।

