Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 12 ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट: मालगाड़ी के डिरेल होने से दिल्ली रूट बाधित, यात्रा से पहले देखें चार्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Delhi > 12 ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट: मालगाड़ी के डिरेल होने से दिल्ली रूट बाधित, यात्रा से पहले देखें चार्ट
DelhiTrain

12 ट्रेनें रद्द, कई डायवर्ट: मालगाड़ी के डिरेल होने से दिल्ली रूट बाधित, यात्रा से पहले देखें चार्ट

editor
editor Published September 19, 2024
Last updated: 2024/09/19 at 2:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मथुरा में हादसे के बाद आगरा कैंट स्टेशन पर सैकड़ों यात्री फंस गए। 12 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। आगरा से अधिकारियों की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई। रेलवे ने हेल्प डेस्क बनाई है। रूट बदलने की वजह से ट्रेनें तीन घंटे देरी से पहुंची।

उत्तर प्रदेश के आगरा रेल मंडल में मथुरा स्थित वृंदावन-अझई के बीच बुधवार की रात तकरीबन 8:18 बजे मालगाड़ी के पटरी से उतरने से आगरा-दिल्ली रूट बाधित हो गया। इस कारण 12 ट्रेनें निरस्त करनी पड़ी। इतनी ही ट्रेनों को रूट बदला गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आगरा कैंट स्टेशन पर 250 से अधिक रिजर्वेशन रात तक निरस्त किए गए। ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से पहुंचीं। हादसे की जानकारी पर आगरा से रेलवे के तकनीकी विभाग के अधिक पहुंचे गए। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन भी रवाना की गई।

वृंदावन के पास मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे। डिब्बों में कोयला लदा था। वो पटरी पर फैल गया। रेलवे ट्रैक को ठीक करने में 10 से 12 घंटे लगने की उम्मीद थी। इससे दिल्ली-आगरा अप-डाउन ट्रैक बाधित हो गया।
आगरा से दिल्ली और दिल्ली से आगरा आने वाली ट्रेनें प्रभावित हो गईं। हादसे के बाद ट्रेने नहीं आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इस कारण बड़ी संख्या में लोगों ने अपना रिजर्वेशन भी कैंसल करा दिया।
वहीं आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लग गई। इस पर रेलवे की ओर से हेल्प डेस्क बनाई गई। यहां पर यात्रियों को ट्रेनों से संबंधित जानकारी दी जा रही थी। दिल्ली से ट्रेनों का रूट बदला गया था। उन्हें गाजियाबाद, एत्मादपुर होते हुए आगरा भेजा गया। इससे दो से तीन घंटे की देरी से ट्रेनें पहुंचीं।

इनका बदला रूट

मालवा एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, ऊधमपुर-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस, कुरुक्षेत्र-खजुराहो सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति, हरिद्वार-बलसाड़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस। यह ट्रेनें देर रात तक गाजियाबाद होते हुए एत्मादपुर के मितावली स्टेशन होते हुए आगरा कैंट पहुंचीं।

ये ट्रेनें निरस्त

नई दिल्ली इंटरसिटी, आगरा कैंट-पलवल मैमू अप-डाउन, आगरा कैंट-टूंडला जन साधारण एक्सप्रेस अप-डाउन, टूंडला-अलीगढ़ मैमू अप और डाउन, टूंडला-अलीगढ़ अप-डाउन, लखनऊ-निजामुददीन एक्सप्रेस, ईदगाह-भरतपुर अप-डाउन की चार ट्रेनें निरस्त की गई हैं।

- Advertisement -

चौथी लाइन से गुजारी शताब्दी

डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी के डिरेल होने के कारण रूट बाधित हुआ है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा है। हालांकि चौथी लाइन पर रूट सुचारू करा दिया गया है। इसी लाइन से विशेष ट्रेनों को गुजारा जा रहा है। कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

देवर पर 9 साल तक शोषण का आरोप, कोर्ट के आदेश से केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
उदासर के ट्रायोनगर में प्लॉट कब्जे का मामला, छह लोगों पर केस दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी, लाखों के गहने चोरी – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 2026: 12 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं, 19 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
देश का बदला विकास से लेना होगा, युवाओं को एनएसए डोभाल का संदेश – National News
देश-दुनिया
बीकानेर स्कूलों में गुरुवार को हथकरघा और स्थानीय परिधान पहनने का निर्देश – Bikaner News
बीकानेर
जेएनवीसी में अचेत मिले व्यक्ति की मौत, मर्ग दर्ज कर जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर
मोबाइल ऐप से निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

Delhi

दिल्ली-NCR प्रदूषण पर SC का कड़ा रुख, कहा स्थिति की निरंतर निगरानी जरूरी

Published November 27, 2025
Delhi

दिल्ली हाई कोर्ट भर्ती 2025: 10वीं पास के लिए 334 पदों पर आवेदन करें

Published August 17, 2025
Delhi

CBSE 9वीं में ओपन बुक एग्जाम और 10वीं में दो बोर्ड परीक्षाओं की मंजूरी

Published August 11, 2025
Delhi

दिल्ली में मेगा मॉक ड्रिल क्यों हुई? जानें पीछे की बड़ी वजह

Published August 1, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?