Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गोविंद सिंह डोटासरा बने किरोड़ी लाल मीणा के साढ़ू, बोले- ‘मिलकर करेंगे तख्तापलट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > गोविंद सिंह डोटासरा बने किरोड़ी लाल मीणा के साढ़ू, बोले- ‘मिलकर करेंगे तख्तापलट
देश-दुनियाराजनीति

गोविंद सिंह डोटासरा बने किरोड़ी लाल मीणा के साढ़ू, बोले- ‘मिलकर करेंगे तख्तापलट

editor
editor Published September 17, 2024
Last updated: 2024/09/17 at 2:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

गोविंद सिंह डोटासरा ने किरोड़ी लाल मीणा को अपना साढ़ू बताते हुए कहा कि वे दोनों मिलकर राजस्थान में पर्ची सरकार का तख्तापलट करना चाहते हैं. हालांकि अभी तक इस बयान पर बीजेपी के किसी भी नेता ने अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Contents
‘दिल्ली से आई पर्ची बदलनी चाहिए’‘सर्कस बन गई है राजस्थान सरकार’किरोड़ी ने सौंपी घोटालों की फाइल10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार’

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Rajasthan PCC) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने रविवार को बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ (Shri Dungargarh) में आयोजित किसान महासम्मेलन में बड़ा बयान दिया है, जिससे प्रदेश में सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेता ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) अब उनके साढ़ू भाई बन गए हैं और वे दोनों मिलकर राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Government) का तख्तापलट करना चाहते हैं.

‘दिल्ली से आई पर्ची बदलनी चाहिए’

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, ‘किरोड़ी लाल मीणा कल से गोविंद सिंह डोटासरा के साढ़ू भाई बन गए हैं. साढ़ू कैसे बना, अब ये समझिए. गोलमा देवी और सुनीता को मैंने बहन बना दिया है. मैं और किरोड़ी, दोनों ही इस पर्ची सरकार का तख्तापलट करना चाहते हैं. मैं चाहता हूं कि जो किसान का काम नहीं कर रहा है, जो दलित पिछड़ों के साथ अपराध नहीं रोक पा रहा है, हमारे नौजवानों को नौकरी नहीं दे रहा है, वो दिल्ली से राजस्थान आई पर्ची को दोबारा बदलना चाहिए. हम दोनों में यही समानता है. इसीलिए हम दोनों साढू हो गए.’

‘सर्कस बन गई है राजस्थान सरकार’

राज्य सरकार के अब तक तक के कार्यकाल पर कटाक्ष करते हुए डोटासरा ने कहा, ‘आज मुख्यमंत्री की बात मंत्री नहीं मान रहे हैं. मंत्री की बात विधायक नहीं मान रहे हैं. नौकरशाह नहीं मान रहे हैं. मैं इसलिए कहता हूं कि लोगों ने विश्वास करके और भाजपा के धोखे में आकर सरकार बनाई थी, लेकिन यह सर्कस बन गई है. क्या इनको जापान एवं कोरिया भेजने के लिए राज दिया था? ये महंगे-महंगे सूट पहनकर जापान एवं कोरिया घूम रहे हैं, लेकिन किसानों एवं गरीबों की कोई सुध लेने वाला नहीं है? आज पूरे प्रदेश में भू माफिया, खनन माफिया एवं बजरी माफिया हावी हैं. नौ महीने में आदमी उम्मीद करता है कि नौ काम तो करेंगे ही. एक भी काम किया क्या? राज्य में प्रशासन पूरी तरह से दिल्ली आलाकमान के नियंत्रण में है. राज्य सरकार दिल्ली में बैठे आलाकमान के इशारे पर चल रही है.’

- Advertisement -

किरोड़ी ने सौंपी घोटालों की फाइल

ये बयान ऐसे समय पर आया है जब कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके किरोड़ी लाल मीणा पेपर लीक मामले में बड़े मगरमच्छ पकड़ने वाले बयान दे रहे हैं. रविवार दोपहर ही उन्होंने इस संबंध में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम से उनके सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की है और गहलोत सरकार में हुए घोटालों की कई फाइलें उन्हें सौंपी है. किरोड़ी लाल ने मंत्री से आग्रह की वे इन मामलों की निष्पक्षता से जांच कराएं और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करें. इसके बाद बेढम ने उनके सामने ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन लगाकर इस मामले में जांच के निर्देश दे दिए.

10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार’

हालांकि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को ही कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवा रही है और प्रदेश में आगामी 5 साल में सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के 10 लाख अवसर सृजित होंगे. कौशल विकास के लिए राज्य कौशल नीति बनाकर दो साल में लगभग 1.5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा और ‘अटल इनोवेशन स्टूडियो’ की स्थापना से राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे.


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुलिस संभागार में सम्मान समारोह, छह अधिकारियों को भावभीनी विदाई
बीकानेर
10 लाख का चेक बाउंस पर 1 साल जेल, 19 लाख जुर्माना
बीकानेर
बीकानेर में सीवरेज चैम्बर से मिले 500 के नोट, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर
बीकानेर में नशे के आदी 25 वर्षीय युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में दूध विक्रेता से मारपीट, 1.10 लाख रुपये लूटे
बीकानेर
ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला
देश-दुनिया
पीएम मोदी के दौरे से पहले बीकानेर में सतर्कता, करणी सेना नेताओं पर नजर
बीकानेर
बीकानेर में नववर्ष धर्मयात्रा की तैयारी तेज, नई समिति का गठन
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला

Published February 28, 2026
देश-दुनिया

1 मार्च से बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा वॉट्सएप, सरकार सख्त

Published February 26, 2026
देश-दुनिया

व्हाट्सऐप ला रहा मैसेज शेड्यूल फीचर, तय समय पर अपने आप भेजे जाएंगे संदेश

Published February 23, 2026
देश-दुनिया

16 साल से कम छात्रों पर मोबाइल प्रतिबंध पर विचार – National News

Published February 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?