Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से की बात, यूक्रेन की हालिया यात्रा पर हुई चर्चा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से की बात, यूक्रेन की हालिया यात्रा पर हुई चर्चा
बीकानेर

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से की बात, यूक्रेन की हालिया यात्रा पर हुई चर्चा

editor
editor Published August 27, 2024
Last updated: 2024/08/27 at 4:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

यूक्रेन दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों वैश्विक देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से बात कर रहे हैं। मंगलवार को पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से बात की। उन्होंने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही पुतिन की प्रतिक्रिया जानी। इस दौरान पीएम ने पुतिन को यूक्रेन यात्रा की भी जानकारी दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से भारत-रूस की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हालिया यात्रा को लेकर बात की। उन्होंने संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन से वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पिछले महीने रूस की अपनी सफल यात्रा को याद किया। दोनों नेताओं ने कई द्विपक्षीय मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आपसी हित के कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

वहीं सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात की थी। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इस बातचीत के बारे में बताया था। पीएम ने कहा था कि उनके और बाइडन के बीच कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज से भी बात की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी और प्रधानमंत्री अल्बनीज ने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति और बहुराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग के लेकर बात की।

- Advertisement -

हाल ही में यूक्रेन दौरे पर थे पीएम मोदी

इससे पहले पीएम मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन में थे। इस दौरान उन्होंने न केवल राष्ट्रपति जेलेंस्की से द्विपक्षीय बातचीत की थी, बल्कि यूक्रेन की धरती से इस युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीति औऱ बातचीत के उपायों की खुलकर वकालत की थी। इतना ही नहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी कहा था कि अगर भारत यूक्रेन शांति वार्ता की मेजबानी करता है तो वो आने को लिए तैयार हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर
राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू
बीकानेर
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार
बीकानेर शिक्षा
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर

Published March 24, 2026
बीकानेर

बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल

Published March 24, 2026
बीकानेर

चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर

Published March 24, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?