Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रोटरी रॉयल्स, अपराइज और रोट्रेक्ट बीकानेर का हुआ शपथ ग्रहण पूर्ण
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > रोटरी रॉयल्स, अपराइज और रोट्रेक्ट बीकानेर का हुआ शपथ ग्रहण पूर्ण
बीकानेरराजस्थान

रोटरी रॉयल्स, अपराइज और रोट्रेक्ट बीकानेर का हुआ शपथ ग्रहण पूर्ण

editor
editor Published August 26, 2024
Last updated: 2024/08/26 at 11:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

रोटरी रॉयल्स, अपराइज और रोट्रेक्ट बीकानेर का हुआ शपथ ग्रहण पूर्ण, केन्द्रिय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से दी शुभकामनाये

बीकानेर – रोटरी अन्तराष्ट्रीय द्वारा तय किये गए नियमो के अनुरूप हर वर्ष जुलाई के प्रथम दिवस पर आधिकारिक रूप से नया सत्र प्रारंभ हो जाता है, जिसमे अध्यक्ष सचिव सहित सम्पूर्ण निदेशक मंडल सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन आरम्भ कर देते हैं। इनका शपथ ग्रहण, क्लब द्वारा समय सुविधानुरूप करवाया जा सकता है।

कल बीकानेर के ख्यातीनाम होटल पार्क पैराडाइज में रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स, महिला संगठन रोटरी अपराइज, और युवा रोट्रेक्ट बीकानेर क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवम निदेशक मंडल सहित नए साथियों की शपथ ग्रहण हेतु भव्य आयोजन किया गया।

यह अपने आप में बीकानेर रोटरी इतिहास का प्रथम भव्य शपथ ग्रहण था, जिसमे डिस्ट्रिक्ट 3053 के विभिन्न क्षेत्र से 8 प्रांतपाल सहित अनेकों पदाधिकारियों सहभागिता निभाई।

- Advertisement -

कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्वलित करने के उपरांत रॉयल्स अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल, महिला क्लब अपराइज अध्यक्षा रोटे प्रियंका शंगारी, बीकानेर से पदस्थ रहे पूर्व प्रांतपाल रोटे अरुण प्रकाश गुप्ता, रोटे अनिल माहेश्वरी एवम समाजसेवी एवम प्रेरणास्त्रोत पूर्व प्रांतपाल रोटे राजेश चुरा ने अन्य शहर से पधारे पूर्व, वर्तमान एवम आगामी प्रांतपाल सभी को राजस्थानी साफा पहना एक स्मृति चिन्ह भेंट कर बीकानेर की अतिथि देवो भवः की संस्कृति को साकार किया।

कार्यक्रम में रोटरी रॉयल्स के पूर्वाध्यक्ष पंकज पारीक ने गत वर्ष के कार्यों का ब्यौरा दिया एवम अत्यधिक सहयोग करने वाले 10 सदस्यों को बेस्ट रोटेरियन का अवार्ड दिया गया।

कार्यक्रम में ग्वालियर से पधारे रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के प्रांतपाल रोटे राहुल श्रीवास्तव ने दोनों क्लब के अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल एवम रोटेरियन प्रियंका शंगारी को पद के दायित्वों का रोटरी द्वारा तय आयामो के अनुरूप निर्वहन करने की शपथ दिलवाई।

कार्यक्रम में अजमेर से पधारे डिस्ट्रिक्ट 3053 की आगामी प्रांतपाल रोटे निशा शेखावत ने दोनों क्लब के सचिव रोटे सुनील चमड़िया, रोटे नीलम सिंघी सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी एवम निदेशक मंडल को पद के दायित्व निर्वहन की शपथ दिलवाई।

जोधपुर से पधारे वरिष्ठ रोटेरियन और पूर्वप्रांतपाल अनिल बेनीवाल जी और प्रियेश भंडारी जी ने दोनों क्लब से जुड़े नए सदस्यों को रोटरी की कार्यशैली की जानकारी देते हुए शपथ दिलवाई।

इस से पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से तीनों क्लब अध्यक्ष, सचिव और पूरी टीम को बधाई एवम शुभकामनाये प्रदान की। साथ ही कार्यक्रम में ग्वालियर, जोधपुर, अलवर, अजमेर, मुरैना, गुजरात राज्य आदि से पधारे सभी वरिष्ठ रोटरी पदाधिकारियों एवम मेहमानों का कार्यक्रम में पधारने पर आभार जताया। ज्ञात रहे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जोधपुर दौरे पर जाने की वजह से कार्यक्रम में श्री अर्जुन राम जी अनुपस्थित रहे थे।

कार्यक्रम में पधारे रोट्रैक्ट के पूर्व DRR कौशल साहू ने बीकानेर रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष सुनील शर्मा, सचिव सुश्री अनमोल पारख़ जैन सहित समस्त पदाधिकारियों को पद के दायित्व निर्वहन की शपथ दिलवाई। श्री कौशल साहू ने ही क्लब से जुड़े नए सदस्यों को भी रोट्रैक्ट की कार्यशैली की जानकारी देते हुए शपथ दिलवाई।

रोट्रैक्ट बीकानेर के पूर्वाध्यक्ष मेहुल पुरोहित द्वारा एशिया में नंबर एक मीडिया कंपनी बनने पर सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन में पूर्व प्रांतपाल रोटे अरुण प्रकाश गुप्ता एवम रोटे हरीश गौड़ एवम वर्तमान सहायक प्रांतपाल रोटे डॉ मनोज कुड़ी ने दोनो रोटरी क्लब एवम रोट्रैक्ट के सभी पदाधिकारियों एवम सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

बीकानेर के अन्य रोटरी क्लब बीकानेर, मिडटाउन, आद्या, मरुधरा, सिटी क्लब, इनरव्हील क्लब, मुरैना क्लब, जोधपुर मिडटाउन, अलवर क्लब आदि से पधारे अतिथियों ने सभी पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाये दी।

कार्यक्रम में मंच संचालन रॉयल रोटे ज्योति प्रकाश रंगा, रोटे अक्षिता बैद, रोटे आनंद आचार्य ने किया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर
राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू
बीकानेर
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार
बीकानेर शिक्षा
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर

Published March 24, 2026
बीकानेर

बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल

Published March 24, 2026
बीकानेर

चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर

Published March 24, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?