Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: BJP ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > BJP ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
बीकानेर

BJP ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

editor
editor Published August 21, 2024
Last updated: 2024/08/21 at 10:53 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

भाजपा ने विभिन्न राज्यों में होने जा रहे राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

उम्मीदवारों के नाम

पार्टी ने केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू को राजस्थान से राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हरियाण से किरण चौधरी, बिहार से मनन कुमार मिश्र, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, ओडिशा से ममता मोहंता, त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी और असम से मिशन रंजन दास एवं रामेश्वर तेली को उम्मीदवार बनाया गया है।

नामांकन भरने की अंतिम तारीख 21 अगस्त

- Advertisement -

राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को विभिन प्रदेशों के नेताओं के साथ अलग-अलग मैराथन बैठक की थी। इस बैठक के बाद पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की स्वीकृति लेने के बाद पार्टी ने उम्मीदवारों की यह सूची जारी कर दी। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है।

इन चुनाव में असम, बिहार और महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए क्रमश: दो-दो सीटों, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा,तेलंगाना और ओडिशा से क्रमश: एक-एक सीट के लिए चुनाव होने हैं। असम में कामाख्या प्रसाद ताशी और सर्वानंद सोनोवाल, बिहार में मीसा भारती और विवेक ठाकुर, हरियाणा में दीपेंद्र हुड्डा, मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र में छत्रपति उदय राजे भोसले, पीयूष गोयल, राजस्थान में केसी वेणुगोपाल और त्रिपुरा में बिपल्ब कुमार देब के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के कारण राज्यसभा की सीटें खाली हुईं हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर
राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू
बीकानेर
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार
बीकानेर शिक्षा
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर

Published March 24, 2026
बीकानेर

बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल

Published March 24, 2026
बीकानेर

चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर

Published March 24, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?