Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रेलवे में डेढ़ लाख से ज्यादा पद खाली, रेल मंत्रालय का बयान, जल्द हो सकती है भर्ती
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > रेलवे में डेढ़ लाख से ज्यादा पद खाली, रेल मंत्रालय का बयान, जल्द हो सकती है भर्ती
बीकानेर

रेलवे में डेढ़ लाख से ज्यादा पद खाली, रेल मंत्रालय का बयान, जल्द हो सकती है भर्ती

editor
editor Published August 15, 2024
Last updated: 2024/08/15 at 12:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

भारतीय रेल में संरक्षा श्रेणी के स्वीकृत कुल करीब 10 लाख पदों में से डेढ़ लाख से अधिक पद खाली हैं। गत मार्च में सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत दाखिल एक आवेदन के जवाब में रेल मंत्रालय ने यह जानकारी दी। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि ट्रेन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और रेलवे ने पिछले 10 सालों में इस मामले में महत्वपूर्ण निवेश करने के साथ कई संरचनात्मक और प्रणालीगत सुधार भी किए हैं, जिनका सुरक्षित परिचालन पर पोजिटिव प्रभाव पड़ा है।

इन पदों पर हैं रिक्तियां

संरक्षा श्रेणी के पदों में ट्रेन ड्राइवर, निरीक्षक, चालक दल नियंत्रक, लोको प्रशिक्षक, ट्रेन नियंत्रक, पटरी की मरम्मत करने वाले, स्टेशन मास्टर, पॉइंट्समैन, इलेक्ट्रिक सिग्नल का रखरखाव करने वाले और सिग्नलिंग पर्यवेक्षक शामिल हैं। ट्रेन के परिचालन में सीधे शामिल होने के कारण इन पदों पर कार्यरत कर्मी सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिहाज से अहम हैं।

सहायक चालकों के इतने पद खाली

- Advertisement -

मध्य प्रदेश स्थित आरटीआई आवेदक चंद्रशेखर गौड़ ने कहा, “उत्तर से पता चलता है कि रेलवे को सहायक चालकों के पद रिक्त होने के कारण भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सहायक चालकों के कुल स्वीकृत 57,551 पदों में से 4,337 पद रिक्त हैं।”

आवेदन में गौड़ ने यह भी जानना चाहा था कि पिछले चार वर्षों में भारतीय रेलवे में कितने नए पद सृजित किए गए और कितने पद समाप्त किए गए। रेलवे कर्मचारी संघ ने कर्मियों की कमी के कारण संरक्षा श्रेणी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर बढ़ते तनाव का मुद्दा उठाया था। ‘नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन’ के सहायक महासचिव अशोक शर्मा ने कहा, ‘‘यही कारण है कि दुर्घटनाएं हो रही हैं। संरक्षा श्रेणी में कर्मचारियों पर अत्यधिक दबाव है। उन्हें अपनी मानसिक और शारीरिक क्षमता से परे काम करना पड़ता है।’’

मंत्रालय ने आरटीआई आवेदन के जवाब में कहा, “इस कार्यालय में 01-03-2024 (अनंतिम) तक उपलब्ध भारतीय रेलवे की संरक्षा श्रेणी में स्वीकृत पद, कार्यरत (कार्यरत) लोगों और रिक्त पदों की कुल संख्या क्रमशः 1000941, 848207 और 1,52,734 है।” ट्रेन चालक (मेल/एक्सप्रेस/यात्री/माल/शंटिंग) के रिक्त पदों के बारे में आरटीआई आवेदन में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए रेल मंत्रालय ने कहा कि कुल स्वीकृत 70,093 पदों में से 14,429 पद रिक्त हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर
राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू
बीकानेर
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार
बीकानेर शिक्षा
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेरशिक्षा

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर

Published March 24, 2026
बीकानेर

बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल

Published March 24, 2026
बीकानेर

चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर

Published March 24, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?