राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 103 कर्मियों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने की मंजूरी दी है जिनमें चार कीर्ति और 18 शौर्य चक्र शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि तीन रणबांकुरों को मरणोपरांत कीर्ति चक्र और चार को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
इनके अलावा वीरता के लिए 63 सेना पदक जिनमें दो मरणोपरांत, 11 नौसेना पदक (वीरता) और छह वायु सेना पदक (वीरता) भी प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रपति ने विभिन्न सैन्य अभियानों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सेना की श्वान यूनिट की ‘डॉग केंट’ (मरणोपरांत) सहित 39 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दे दी है। इन ऑपरेशनों में ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन स्नो लेपर्ड, ऑपरेशन सहायता, ऑपरेशन हिफ़ाज़त, ऑपरेशन ऑर्किड और ऑपरेशन कच्छल शामिल हैं।
इन्हें कीर्ति चक्र
1- कर्नल मनप्रीत सिंह, सिख लाइट इन्फेंट्री/ 19 वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत)
- Advertisement -
2- मेजर मल्ल राम गोपाल नायडू, मराठा लाइट इन्फेंट्री/ 56वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स
3- राइफलमैन रवि कुमार, जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फैंट्री/ 63 वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत)
4- पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं मुजम्मिल भट्ट, जम्मू कश्मीर पुलिस (मरणोपरांत)
इन्हें शौर्य चक्र
थलसेनाः-
1- कर्नल पवन सिंह, 666 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन (आर एंड ओ),
2- मेजर सीवीएस निखिल, 21 वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट ,
3- मेजर आशीष ढोंचक, सिख लाइट इन्फैंट्री/ 19वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत),
4- मेजर तृप्तप्रीत सिंह, सेना सेवा कोर/34वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स,
5- मेजर साहिल रंधावा, आर्टिलरी रेजिमेंट/34वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स,
6- सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया, 5वीं बटालियन जम्मू और कश्मीर राइफल्स,
7- नायब सूबेदार पी पाबिन सिंघा, तोपखाना रेजिमेंट/56वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स,
8- सिपाही प्रदीप सिंह, सिख लाइट इन्फेंट्री/19वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (मरणोपरांत)
जम्मू-कश्मीर पुलिस
9- एसपीओ अब्दुल लतीफ, जम्मू और कश्मीर पुलिस सी/ओ 33वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स
नौसेनाः-
10- नौसेना के कैप्टन शरद सिंसुनवाल (04823-के), कमांडिंग ऑफिसर आईएनएस कोलकाता
11- लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव (44003-एफ), एईओ आईएनएस विशाखापत्तनम
वायुसेनाः-
12- वायु सेना के पायलट विंग कमांडर वेरनॉन डेसमंड कियाने
13- स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार
सीआरपीएफः
14- पवन कुमार, सीटी/जीडी, सीआरपीएफ (मरणोपरांत)
15- देवन सी, सीटी/जीडी, सीआरपीएफ (मरणोपरांत)
16- लखवीर, डिप्टी कमांडेंट, सीआरपीएफ
17- राजेश पांचाल, एसी, सीआरपीएफ
18- मलकीत सिंह, सीटी/जीडी, सीआरपीएफ
पुलिस के 1037 को मिलेगा पदक
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले पुलिस के जवानों को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से सूची जारी की गई है। सूची के अनुसार, पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड और सिविल डिफेंस और सुधार सेवा के कुल 1037 कर्मचारियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

