Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बाणगंगा नदी के किनारे बनी पोखर की पाल टूटी, हादसे में सात युवकों की मौत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > बाणगंगा नदी के किनारे बनी पोखर की पाल टूटी, हादसे में सात युवकों की मौत
राजस्थान

बाणगंगा नदी के किनारे बनी पोखर की पाल टूटी, हादसे में सात युवकों की मौत

editor
editor Published August 11, 2024
Last updated: 2024/08/11 at 4:13 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जिले में बयाना इलाके में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां गांव के बगल से निकल रही बाण गंगा नदी में डूबने से सात नवयुवकों की मौत हो गई है।

अचानक हुए हादसे के बाद हड़कंप मच गया और ग्रामीणों ने एक घंटे के रेस्क्यू के बाद सभी नवयुवकों को बाहर निकाला, जिनमें कुछ के शव भरतपुर पहुंच चुके हैं। जिले के बयाना उपखंड की ग्राम पंचायत फरसो के गांव श्रीनगर से होकर निकल रही बाण गंगा नदी में मिट्टी का टापू ढहने से सात नवयुवकों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गांव के लोग नदी के किनारे के मिट्टी खोदकर निकाला करते थे, जिसके चलते वहां जगह-जगह पर गहरे गड्ढे हो गए थे और मिट्टी के टीले बन गए थे। इस कारण वहां से होकर गुजर रही बाण गंगा नदी के किनारे बने मिट्टी के ढीले पर खड़े होकर सात नवयुवक नदी के तेज बहाव को देख रहे थे। उसी दौरान मिट्टी का टीला ढह गया। हादसे में सातों नवयुवक उन गहरे गड्ढों में डूब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव घटना स्थल पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंचीं। राहत बचाव कार्य करते हुए सात नवयुवकों के शवों को बयाना की झील का बाड़ा सीएचसी पर लाया गया। यहां से दो नव युवकों के शव भरतपुर जिला अस्पताल कि मोर्चरी पहुंचाया गया।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि लगातार तीन चार दिन से हो रही मूसलाधार बारिश होने के चलते बाण गंगा नदी में अधिक पानी आ गया और उसका तेज बहाव चलने लगा। यह बाण गंगा नदी दौसा तक जाती है। जिला प्रशासन ने बारिश शुरू होने के चलते तमाम नदियों के बहाव क्षेत्र में ग्रामीणों को अलर्ट किया गया था, जिसके लिए तहसीलदार एवं पटवारियों को अलर्ट किया गया था, लेकिन उसके बावजूद कुछ नवयुवक नदी के तट पर पहुंच रहे थे। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल
बीकानेर
नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज
बीकानेर
आईपीएल शुरू होते ही बीकानेर में सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय
बीकानेर
बीकानेर में दो नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस जुटी तलाश में
बीकानेर
जूनागढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई, निगम ने हटवाए ठेले
बीकानेर
बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारियां, बीकानेर नेता शामिल
बीकानेर
बीकानेर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 38 सिलेंडर जब्त
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published March 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तेल-गैस की पर्याप्त उपलब्धता, सीएम ने बुलाई सर्वदलीय बैठक – Rajasthan News

Published March 26, 2026
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?