Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजेंद्र नगर हादसा पर ‘दृष्टि आईएएस’ के विकास दिव्यकीर्ति ने किया अहम एलान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजेंद्र नगर हादसा पर ‘दृष्टि आईएएस’ के विकास दिव्यकीर्ति ने किया अहम एलान
बीकानेर

राजेंद्र नगर हादसा पर ‘दृष्टि आईएएस’ के विकास दिव्यकीर्ति ने किया अहम एलान

editor
editor Published August 2, 2024
Last updated: 2024/08/02 at 2:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

दिल्ली के राजेंद्र नगर में छात्रों की मौत को लेकर दृष्टि आईएएस कोचिंग के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति ने छात्रों के परिवार को 10-10 लाख रुपये देने का एलान किया है.

दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुई अलग-अलग घटनाओं में सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे चार छात्रों की मौत हो गई थी.

एक छात्र की करंट लगने से मौत हुई थी और तीन छात्रों की एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से डूबने के कारण मौत हो गई थी.

राजेंद्र नगर में हुई घटना को लेकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों ने दृष्टि आईएएस कोचिंग के संस्थापक और शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति के घर के बाहर भी प्रदर्शन किया था.

- Advertisement -

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए विकास दिव्यकीर्ति को मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष भी रखना पड़ा था.

अब दृष्टि आईएएस कोचिंग ने छात्रों के परिवारों को दस-दस लाख रुपये देने का एलान किया है. दृष्टि आईएएस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है

दृष्टि आईएएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विकास दिव्यकीर्ति के नाम से एक पोस्ट डाला है.

पोस्ट में लिखा है, “हम जानते हैं कि कोई भी राशि बच्चों के न रहने की पीड़ा को नहीं मिटा सकती, फिर भी इस दुख की घड़ी में अपनी साझेदारी व्यक्त करने के एक विनम्र प्रयास के रूप में, दृष्टि आईएएस ने चारों शोक-संतप्त परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है.”

पोस्ट में लिखा है कि यदि इस शोक के समय में या इसके बाद, हम किसी और प्रकार से भी शोकाकुल परिवारों की सहायता कर सकें तो कृतज्ञता महसूस करेंगे.

बयान के मुताबिक़, विकास दिव्यकीर्ति ने कहा- ”राव आईएएस के सभी वर्तमान विद्यार्थियों की मदद करने के लिये भी हम तत्पर रहेंगे. हम सामान्य अध्ययन, टेस्ट सीरीज़ और वैकल्पिक विषयों की तैयारी के लिए उन्हें निशुल्क शैक्षणिक सहायता और कक्षाएँ उपलब्ध कराएंगे.

जो विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ लेना चाहें, वे सोमवार, 5 अगस्त 2024 से हमारे करोल बाग स्थित कार्यालय में मौजूद सहायता डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं.”


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 2, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला
बीकानेर
सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
बीकानेर
श्रीगंगानगर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट
बीकानेर
आज का विस्तृत राशिफल: सभी राशियों के लिए धन, करियर, परिवार, स्वास्थ्य और भाग्य के खास संकेत
राशिफल

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना

Published March 25, 2026
बीकानेर

घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?