पेरिस ओलंपिक की पदक तालिका में 7 गोल्ड मेडल के साथ जापान शीर्ष पर है.
हालांकि संयुक्त राज्य अमेरिका के पास सबसे अधिक 26 मेडल हैं. वहीं भारत के खाते में अभी तक सिर्फ़ 2 पदक आए हैं.
पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य मिलाकर अब तक सबसे ज़्यादा मेडल संयुक्त राज्य अमेरिका ने जीते हैं. अमेरिका के पास 4 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक और 11 कांस्य पदक हैं.
हालांकि, कम स्वर्ण पदक होने की वजह से वो पदक तालिका में छठवें नंबर पर है.
- Advertisement -
फ्रांस के पास कुल 18 पदक हैं. फ्रांस के पास 5 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 4 कांस्य पदक हैं.
चीन के पास 14 पदक हैं और वो पदक तालिका में दूसरे पायदान पर है. चीन के पास 6 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 2 कांस्य पदक हैं.
सातवें नंबर पर 12 पदकों के साथ ग्रेट ब्रिटेन हैं. ब्रिटेन के पास 4 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक हैं.

