Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 3 दिन दाम गिरने के बाद आज महंगा हुआ सोना, चांदी में भी हुई बढ़ोतरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > 3 दिन दाम गिरने के बाद आज महंगा हुआ सोना, चांदी में भी हुई बढ़ोतरी
देश-दुनिया

3 दिन दाम गिरने के बाद आज महंगा हुआ सोना, चांदी में भी हुई बढ़ोतरी

editor
editor Published July 26, 2024
Last updated: 2024/07/26 at 8:56 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के कारण स्थानीय बाजार में सोने की कीमतों में पिछले तीन सत्रों की गिरावट के बाद शुक्रवार को तेजी लौटी है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है।

महंगा हुआ सोना

शुक्रवार को सोना 50 रुपये बढ़कर 70,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, गुरुवार को पिछले सत्र में गोल्ड की कीमत 70,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50-50 रुपये बढ़कर क्रमश: 70,700 रुपये और 70,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

यह भी पढ़ें- Paytm को अब तक नहीं मिली पेमेंट एग्रीगेटर में निवेश की अनुमति, विचाराधीन है प्रस्ताव

- Advertisement -

चांदी भी 400 रुपये उछलकर 84,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले बंद भाव में यह 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कारोबारियों ने सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय घरेलू बाजार में आभूषण विक्रेताओं की मांग में तेजी और विदेशी बाजारों में मजबूत रुख को दिया। गुरुवार को सोने की कीमतों में 1,000 रुपये की भारी गिरावट आई और यह 70,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई, जबकि चांदी 3,500 रुपये गिरकर 84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

सीमा शुल्क कम होने के बाद घटे दाम

सरकार ने मंगलवार को घोषणा की थी कि सोने और चांदी सहित कई उत्पादों पर मूल सीमा शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत हो गई है। घोषणा के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 3,350 रुपये गिरकर 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3,500 रुपये गिरकर 87,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का वायदा भाव 294 रुपये या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 67,756 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। सबसे अधिक कारोबार वाला अगस्त अनुबंध 528 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया और 67,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा, एक्सचेंज पर सितंबर डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 59 रुपये या 0.07 प्रतिशत बढ़कर 81,390 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

विदेशी बाजारों का हाल

विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना 2,416.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स गोल्ड को 2,350 अमेरिकी डॉलर के आसपास समर्थन मिलने के साथ सोने की कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि, न्यूयॉर्क में चांदी मामूली रूप से गिरकर 27.89 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गई। हाल ही में येन में तेजी और मुद्रा में सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी के कारण कीमतों में गिरावट आई है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, आपूर्ति की समीक्षा – National News
बीकानेर
पानी समझकर स्प्रे पीने से महिला की मौत, खेत में हादसा – Bikaner News
बीकानेर
India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News

Published March 21, 2026
देश-दुनिया

इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?