Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की ही प्रभावी मॉनिटरिंग,साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की ही प्रभावी मॉनिटरिंग,साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेरराजस्थान

शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की ही प्रभावी मॉनिटरिंग,साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

editor
editor Published July 22, 2024
Last updated: 2024/07/22 at 6:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

उन्होंने शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग हो। निगम के ग्यारह सर्किल्स के लिए ग्यारह अधिकारियों को नियुक्ति करते हुए सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया जाए और रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए। बरसात की संभावना के मद्देनजर राहत कार्य से जुड़े संसाधन अलर्ट मोड पर रहें। प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्ती की कार्यवाही नहीं करने को गंभीरता से लिया और इसके लिए सघन अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत और अधिक कार्यवाहियां की जाए, जिससे आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके। उन्होंने मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना और चिकित्सा विभाग द्वारा विकसित ओकेडी ऐप के प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया। जिले में खरीफ बुवाई की जानकारी ली और कहा कि किसानों को कम पानी की फसलें लेने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने वन विभाग द्वारा लक्ष्य के अनुसार पौध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं हो। शत-प्रतिशत पौध वितरण किया जाए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शहरी क्षेत्र में सत्यापन से वंचित लगभग छह हजार लाभार्थियों का सत्यापन मिशन मोड पर करने के लिए नगर निगम और उपखण्ड अधिकारी को निर्देशित किया।

- Advertisement -

बैठक के दौरान बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति, संपर्क पोर्टल के प्रकरणों के निस्तारण सहित अनेक बिंदुओं की समीक्षा की गई। उन्होंने पशु चिकित्सा केन्द्रों में दवाइयों की स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग के निर्देशानुसार पात्र उपभोक्ताओं को घर बैठे राशन सामग्री मिले। इसके लिए विभाग स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग हो।

*लक्ष्य के अनुरूप प्राप्ति करें सुनिश्चित*

इस दौरान बीस सूत्री तथा पंद्रह सूत्री कार्यक्रम से जुड़ी बैठकें भी हुई। अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि बीसूका से जुड़े सभी विभाग कार्ययोजना बनाते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्राप्ति सुनिश्चित करें। विभागीय अधिकारी इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण के पंद्रह सूत्रों की समीक्षा की। मदरसों के आधुनिकीकरण और पोषाहार संबंधित कार्यों की समीक्षा की।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?