Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीएसएनएल ने 4 जी सेवा के 20 टावर किए शुरू, ऊपभोक्ताओं को निःशुल्क मिल रही है 4G सिम कन्वर्ट की सुविधा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीएसएनएल ने 4 जी सेवा के 20 टावर किए शुरू, ऊपभोक्ताओं को निःशुल्क मिल रही है 4G सिम कन्वर्ट की सुविधा
बीकानेर

बीएसएनएल ने 4 जी सेवा के 20 टावर किए शुरू, ऊपभोक्ताओं को निःशुल्क मिल रही है 4G सिम कन्वर्ट की सुविधा

editor
editor Published July 19, 2024
Last updated: 2024/07/19 at 6:57 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा बीकानेर में 4जी सेवा के 20 टावर वर्तमान में चालू किए जा चुके हैं। बीएसएनएल द्वारा अपने सभी 2जी और 3जी टावर्स पर 4जी बीटीएस लगाकर उन्हें ऑन एयर करने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। महाप्रबंधक ओ पी खत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राइवेट कंपनियों द्वारा हाल ही में टैरिफ में की गई बढ़ोतरी के चलते उपभोक्ताओं का बीएसएनएल की ओर जबरदस्त रूझान देखने को मिल रहा है । सिम बिक्री में भी इस माह पिछले महीनों की तुलना में लगभग 5 से 7 गुणा तक की बढ़ोतरी हुई है।

खत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर योजना के तहत देश में ही निर्मित उपकरणों के माध्यम से मैसर्स टीसीएस द्वारा देश भर में 1 लाख टावर को 4जी में अपग्रेड किया जा रहा है । उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए बीएसएनएल ने अपने सभी उपभोक्ताओं को सिम 4जी सिम में निःशुल्क कन्वर्ट करने की सुविधा दी है।

उपभोक्ता सेवा केंद्र के एसडीओ जितेन्द्र चिनिया ने बताया कि उपभोक्ता अपने मोबाइल में डाली हुई सिम की स्वयं जांच कर सकते हैं। यदि सिम पर 4जी लिखा हुआ नहीं है तो उपभोक्ता सेवा केंद्र या बीएसएनएल के किसी भी रिटेलर के पास जाकर निशुल्क 4जी सिम प्राप्त कर सकते है।

उन्होंने बताया कि 1000 ऐसे उपभोक्ता चिन्हित किये गए हैं जिन्होंने पेपर फॉर्म भरकर सिम ली थी पर अभी तक इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी नहीं करवाई है। उनकी आउटगोइंग कॉल सुविधा को बंद किया जा रहा है। केवाईसी करवाने के बाद ही उनका नंबर रिस्टोर किया जायेगा।

- Advertisement -

मोबाइल अनुभाग के सहायक महाप्रबंधक ललित आसेरी से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर शहर में तीर्थ स्तम्भ , खतूरिया कॉलोनी ,रामपुरा बस्ती , तार घर ,सिने मैजिक , रानीसर बास ,सुराणा मोहल्ला , सिंघी चौक तथा ग्रामीण में बीकमपुर , रंजीतपुरा ,छगोलिया ,सियासर पंचकोसा ,चक नंबर 7 , चक बंधा नंबर 2 ,सरह कुलेरा ,सरुंडा ,स्वरूपसर, नोखा जैन चौक , बरसिंघसर प्लांट तथा गोंदुसर में लगे टावर्स को 4जी में अपग्रेड कर दिया गया है। वे सभी उपभोक्ता जिनके हैंडसेट 4जी बेंड 28 को सपोर्ट करते हैं, बीएसएनएल की हाई स्पीड का अपने मोबाइल पर अनुभव कर सकते हैं ।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?