Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान समेत इन 26 राज्यों में, अगले तीन दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > WATHER > Weather > राजस्थान समेत इन 26 राज्यों में, अगले तीन दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल
Weatherदेश-दुनियाराजस्थान

राजस्थान समेत इन 26 राज्यों में, अगले तीन दिनों तक जमकर बरसेंगे बादल

editor
editor Published July 4, 2024
Last updated: 2024/07/04 at 10:13 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मानसून ने अपने तय समय से छह दिन पहले यानी दो जुलाई को पूरे देश को कवर कर लिया है। देश के अधिकांश राज्यों में तेज बरसात हो रही है। पूर्वोत्तर के हिस्से में हालात ज्यादा खराब हैं। मणिपुर और असम में बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। मणिपुर में स्कूल-कॉलेज बृहस्पतिवार तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं, नगालैंड में बीते कुछ दिनों में बारिश संबंधी घटनाओं से करीब पांच लोगों की मौत हो चुकी है। अगले 24 घंटों में यहां बारिश का अनुमान

मौसम का आकलन करने वाली एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पूर्वी गुजरात, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, ओडिशा, केरल, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

 

अगले तीन दिन के मौसम का हाल

- Advertisement -

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों में बिजली और गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 और 4 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में अगले तीन दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, असम एवं मेघालय में 4 से 6 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। मध्य महाराष्ट्र में 5 से 7 जुलाई के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में गोलगप्पे का ठेला लगाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला
बीकानेर
बीकानेर में नवसंवत्सर धर्मयात्रा की तैयारियां शुरू, व्यापार मंडल से मांगा समर्थन
बीकानेर
बीकानेर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एमडी के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में रविवार को 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, कई कॉलोनियां रहेंगी प्रभावित
बीकानेर
बीकानेर में 16 वर्षीय नाबालिग लापता, फोन उठाने वाली महिला बोली अब करेंगे शादी
बीकानेर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, कॉमर्शियल गैस कीमतों में भी बढ़ोतरी
राजस्थान
बीकानेर में आमजन की सुविधा के लिए 75 ई-बसें चलेंगी, 209 पदों पर भर्ती
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा, कॉमर्शियल गैस कीमतों में भी बढ़ोतरी

Published March 7, 2026
देश-दुनिया

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगेगा बैन

Published March 7, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस के तीन विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित

Published March 6, 2026
राजस्थान

महिला दिवस पर राजस्थान रोडवेज बसों में महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा

Published March 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?