


प्रदेश में गर्मी और उमस का सितम अब भी जारी है। प्री-मानसून की बारिश ने अधिकांश जिलों को निराश ही किया। राजस्थान में समय से मानसून की एंट्री के बावजूद जून में बारिश का कोटा पूरा नहीं हो सका है।
मानसून और प्री-मानसून अवधि में राजस्थान में जून के 30 दिन औसतन 55 एमएम बरसात होती है। इस बार ये 9 फीसदी कम हुई। राज्य में अब भी तीन जिले ऐसे हैं, जहां मानसून का प्रवेश होना बाकी है। सोमवार को पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर,
धौलपुर और दौसा जिलों में अतिभारी बारिश

की चेतावनी जारी की गई है।