Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर, कोटगेट और सांखला फाटक की समस्या को लेकर हुआ मंथन, रिपोर्ट देने के निर्देश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर, कोटगेट और सांखला फाटक की समस्या को लेकर हुआ मंथन, रिपोर्ट देने के निर्देश
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर, कोटगेट और सांखला फाटक की समस्या को लेकर हुआ मंथन, रिपोर्ट देने के निर्देश

editor
editor Published June 29, 2024
Last updated: 2024/06/29 at 6:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने शनिवार को रेलवे, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और यूआईटी के अधिकारियों के साथ कोटगेट रेलवे फाटक समस्या के समाधान सहित रेलवे से जुड़े अन्य बिंदुओं पर चर्चा की।

 

रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित बैठक के दौरान विधायक ने कहा कि कोटगेट और सांखला फाटक पर प्रस्तावित आरयूबी के निर्माण से पूर्व यहां सीवर लाइन और पाइपलाइन की शिफ्टिंग तथा बरसात के दौरान आने वाले पानी के निस्तारण की ठोस कार्ययोजना बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि आरयूबी में भूमि अवाप्ति से जुड़े मामलों पर रविवार को जिला कलेक्टर और नगर विकास न्यास सचिव के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए। जयपुर प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री और सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दीया कुमारी से भी इस संबंध में चर्चा की जाएगी।

- Advertisement -

इस दौरान नागणेचीजी रेल फाटक पर आरओबी बनाए जाने पर चर्चा हुई। विधायक व्यास ने कहा कि पीडब्ल्यूडी द्वारा इससे जुड़ी फिजीबिलिटी रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए। इसके आधार पर इसे रेलवे मुख्यालय को भिजवाया जाएगा। इसी प्रकार खान कॉलोनी में प्रस्तावित आरयूबी के लिए रेलवे और पीडब्ल्यूडी को संयुक्त सर्वे करने के निर्देश दिए। लालगढ़ क्षेत्र में स्वीकृत दोनों अंडर पास का कार्य 15 अगस्त के बाद करवाए जाने की जानकारी रेलवे अधिकारियों द्वारा दी गई। इस दौरान चौखूटी और एमएस कॉलेज, रेलवे ओवर ब्रिज के पास फुट ओवर ब्रिज बनाने, रानी बाजार रेलवे अंडर ब्रिज को कवर करने तथा बरसाती पानी निकासी की कार्यवाही के लिए भी कहा।

रेलवे के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पश्चिम)एन.के. शर्मा ने बताया कि कोटगेट और सांखला फाटक आरयूबी की रेलवे से जुड़ी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अंडर ब्रिज को चारों ओर से कवर किया जाएगा। वहीं इनमें

पम्प इंजन और सेंसर होंगे, जो बरसाती पानी के त्वरित निस्तारण में मददगार होंगे।जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने कहा कि रेलवे और राज्य सरकार के संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए इस समस्या से निजात दिलाएं।

 

इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, रेलवे के कनिष्ठ अभियंता मयंक रावत, रमजान खान तंवर, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता विक्रम बिश्नोई, नरेश मित्तल, उद्यमी राजेश चूरा, वीरेंद्र किराडू, राजेंद्र शर्मा, पुनीत शर्मा और शैलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 29, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?