Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कौन हैं के. सुरेश? जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के लिए किया नामांकन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > कौन हैं के. सुरेश? जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के लिए किया नामांकन
देश-दुनियाराजनीति

कौन हैं के. सुरेश? जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के लिए किया नामांकन

editor
editor Published June 25, 2024
Last updated: 2024/06/25 at 4:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

लोकसभा अध्यक्ष को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। एनडीए की तरफ से ओम बिरला एक बार फिर लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार होंगे। हालांकि डिप्टी स्पीकर पद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बात बिगड़ गई। जिसके बाद विपक्ष ने के. सुरेश को लोकसभा स्पीकर का उम्मीदवार बनाते हुए उनका नामांकन करा दिया। कांग्रेस ने के. सुरेश को सदन के सबसे वरिष्ठ सदस्यों में से एक होने के चलते प्रोटेम स्पीकर बनाने की भी मांग की थी। तो आइए जानते हैं कि के. सुरेश कौन हैं, कहां से सांसद हैं और डिप्टी स्पीकर पद को लेकर सत्ता और विपक्ष में क्यों बात बिगड़ी।

केरल से सांसद हैं कोडिकुन्नील सुरेश

कोडिकुन्नील सुरेश केरल के तिरुवनंतपुरम जिले की मावेलीक्करा लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद हैं। 4 जून 1962 को जन्मे के. सुरेश लोकसभा के सबसे वरिष्ठ सांसदों में से एक हैं। के. सुरेश 27 साल की उम्र में 1989 में पहली बार नौवीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। के सुरेश ने केरल की अदूर लोकसभा सीट से जीत हासिल की और फिर 1991, 1996 और 1999 में भी अदूर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। 1998 और 2004 के आम चुनाव में सुरेश को हार का सामना करना पड़ा। साल 2009 के आम चुनाव में के सुरेश ने अपना निर्वाचन क्षेत्र बदला और मावेलीक्करा सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। उसके बाद से सुरेश लगातार जीतकर अब 2024 लोकसभा चुनाव में आठवीं बार संसद पहुंचे हैं

यूपीए सरकार में राज्यमंत्री भी रहे

- Advertisement -

2024 के चुनाव में के. सुरेश ने सीपीआई उम्मीदवार अरुण कुमार सीए को साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया। चुनावी हलफनामे के अनुसार, के. सुरेश करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। के सुरेश संसद की कई अहम समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं, जिनमें पेट्रोलियम और उर्वरक संबंधी स्थायी समिति, मानव संसाधन विकास मंत्रालय परामर्शदात्री समिति और संसद की विशेषाधिकारी समिति आदि शामिल हैं। के. सुरेश यूपीए की सरकार में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री भी रहे। 18वीं लोकसभा में कांग्रेस ने सुरेश को सचेतक की जिम्मेदारी भी सौंपी है। के. सुरेश केरल कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष भी हैं और पार्टी संगठन में भी काम का उन्हें लंबा अनुभव है। ।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 25, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News
राजस्थान
बीकानेर में वाहन चलाते समय व्यक्ति की अचानक मौत – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में वाहन लोन की किश्तें न चुकाने पर वाहन क्षतिग्रस्त – Bikaner News
बीकानेर
नागपुर SBL एनर्जी प्लांट धमाका: मृतकों की संख्या 17, NDRF मौके पर – Maharashtra News
बीकानेर
मार्च 2026 में बैंक हॉलिडेज़: नवरात्र, होली, ईद और राम नवमी – National News
देश-दुनिया
तेहरान में भीषण धमाके, कराची हिंसा में नौ की मौत – National News
बीकानेर
ईरान के सुप्रीम लीडर के बारे में भारत में प्रतिक्रियाओं के बीच बयानबाजी, स्थिति पर विवाद – National News
देश-दुनिया
रानी बाजार में महिला की अचानक मौत, जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

मार्च 2026 में बैंक हॉलिडेज़: नवरात्र, होली, ईद और राम नवमी – National News

Published March 1, 2026
देश-दुनिया

ईरान के सुप्रीम लीडर के बारे में भारत में प्रतिक्रियाओं के बीच बयानबाजी, स्थिति पर विवाद – National News

Published March 1, 2026
देश-दुनिया

ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला

Published February 28, 2026
देश-दुनिया

1 मार्च से बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा वॉट्सएप, सरकार सख्त

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?