मुरलीधर व्यास नगर में आज उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक बाड़े में पड़े कचरे के ढेर में आग लग गई। देखते देखते आग की लपटे उठने लगी (जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी सुथार वहां पहुंचे। सुथार ने अग्निशमन केंद्र में इसकी सुचना दी। साथ ही बिजली विभाग में सुचना देकर लाइट बंद करवाई। सुचना मिलने पर द्दम्कल कर्मी प्रेम सिंह मय जाब्ता वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। उस से थोड़ी दुरी पर ही बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था । गिरधारी सुथार की सुझबुझ से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

