Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरकारी दफ्तरों में कबाड़ में पड़े सामान की होगी नीलामी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सरकारी दफ्तरों में कबाड़ में पड़े सामान की होगी नीलामी
बीकानेर

सरकारी दफ्तरों में कबाड़ में पड़े सामान की होगी नीलामी

editor
editor Published June 10, 2024
Last updated: 2024/06/10 at 6:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

सरकारी दफ्तरों में कबाड़ हो चुके अनुपयोगी सामान की जल्द ही नीलामी की जाएगी। इसके लिए आज संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि संभाग के सभी कार्यालय अपने यहां अनुपयोगी सामान की नीलामी 15 जुलाई तक करवाना सुनिश्चित करें।सोमवार को अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में सिंघवी ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में साफ सफाई के साथ-साथ अनुपयोगी सामान और अनुपयोगी रिकॉर्ड की नीलामी करवाना सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि आगामी मानसून के मद्देनजर राजकीय कार्यालयों, स्कूलों की छतों की सफाई का काम भी गंभीरता के साथ पूर्ण हो। अगले 10 दिनों में सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने परिसर, छतों की साफ सफाई पूर्ण करवाते हुए रिपोर्ट भेजेंगे। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत, कृषि, पीएचईडी, स्वास्थ्य, पशुओं ,शिक्षा और स्थानीय स्वायत्त निकाय सहित विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सिंघवी ने कहा कि स्वायत निकाय विभाग की और से संभाग की सभी अन्नपूर्णा रसोइयों का एक साथ भौतिक सत्यापन करवाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करें ।सभी अन्नपूर्णा रसोइयों में भोजन में मिलेट्स भी शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।स्कूलों के जर्जर भवन का चिन्हीकरण और विद्यार्थियों के बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था करवाने के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी स्कूलों का सर्वे समय पर हो तथा आवश्यक कार्रवाई की जाए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मौसमी बीमारियों की रोकथाम और हीट वेव प्रबंधन के संबंध में की गई व्यवस्थाओं की रिपोर्ट लेते हुए संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। उन्होंने संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से संभाग में डेंगू की स्थिति की जानकारी लेते हुए नियंत्रण के सभी उपाय समय पर करने के निर्देश दिए।

सिंघवी ने कहा कि विभिन्न विभाग अपने यहां प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध रूप से गुणवत्ता के साथ काम पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें तथा प्रगति रिपोर्ट कार्यालय को भिजवाई जाए।

बैठक में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ओमप्रकाश बिश्नोई, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य देवेंद्र चौधरी सहित कई विभाग अधिकारी मौजूद रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर
बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप
बीकानेर
बीकानेर-बठिंडा रेल लाइन का होगा दोहरीकरण, 320 किमी ट्रैक के लिए 3887 करोड़ की योजना
बीकानेर
घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों पर फैली अफवाहों पर सरकार ने दी पूरी जानकारी
बीकानेर
बीकानेर SBI बैंक में ड्यूटी के दौरान गार्ड की अचानक मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
बीकानेरशिक्षा

अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत

Published March 25, 2026
बीकानेर

बीकानेर में नाबालिग बच्चों से मारपीट का मामला दर्ज, आरोपी भाई-बहन पर आरोप

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?