Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सियासी पिच पर, ये नेता अर्श से फर्श पर आए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > सियासी पिच पर, ये नेता अर्श से फर्श पर आए
देश-दुनियाराजनीति

सियासी पिच पर, ये नेता अर्श से फर्श पर आए

editor
editor Published June 4, 2024
Last updated: 2024/06/04 at 1:52 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। अब तक रुझानों में भाजपा को 234, कांग्रेस को 98, समाजवादी पार्टी को 36, तृणमूल कांग्रेस को 32, डीएमके को 21, टीडीपी को 16, जदयू को 14, शिवसेना (यूबीटी) को 11, राष्ट्रवादी कांग्रेसवादी पार्टी (शरदचंद्र पवार) को 8, राजद को पांच, लोजपा (रामविलास) को पांच, शिवसेना को पांच और वाईएसआर कांग्रेस को चार सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य दल भी अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। गठबंधन की बात करें तो भाजपा नीत एनडीए को 291 और इंडिया को 231 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

इस बीच बात इसकी भी हो रही है कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों किस नेता की किस्मत चमकी और कौन-कौन से नेता अर्श से फर्श पर आ गए। आइए जानते हैं राहुल गांधी से लेकर चंद्रबाबू नायडू तक और जगन मोहन रेड्डी से लेकर अजित पवार तक किसने क्या पाया और क्या खोया…

पहले जानते हैं उनके बारे में जिनकी किस्मत उन पर मेहरबान रही

राहुल गांधी : कांग्रेस 2014 में 44 और 2019 में 52 सीटों पर थी। इस बार वह 90 से ज्यादा सीटों पर आगे है। यानी पिछली बार के मुकाबले लगभग दोगुनी सीटों पर वह जीत रही है।

- Advertisement -

अखिलेश यादव: सपा ने पिछली बार बसपा के साथ गठबंधन किया। बसपा को 10 सीटें मिली थीं, लेकिन सपा पांच ही सीटें जीत पाई थी। इस बार सपा ने कांग्रेस से हाथ मिलाया। वह 30 से ज्यादा सीटों पर जीत रही। देशभर में भाजपा को सबसे बड़ा झटका सपा ने ही दिया है।

चंद्रबाबू नायडू: तेदेपा आंध्र प्रदेश में सरकार बनने के करीब, 127 सीटों पर आगे। पिछली बार 23 सीटें जीती थी।

उद्धव ठाकरे: 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे और भाजपा के बीच दूरियां आईं। उद्धव ने कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। 2022 में शिवसेना में बगावत के साथ उद्धव ठाकरे की सरकार तो गिरी ही पार्टी भी हाथ से चली गई। नए नाम और निशान के साथ लड़ रहे उद्धव ठाकरे की पार्टी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए। जबकि, उद्धव से बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे का धड़ा छह सीटों पर आगे है। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं तो उद्धव ठाकरे यह कहने की स्थिति में होंगे कि उनकी शिवसेना ही असली शिवसेना है।

अब जानिए उनके बारे में जिनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया

जगन मोहन रेड्डी: आंध्र के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान। पिछली बार उनकी पार्टी YSRCP ने 151 सीटें जीती थीं, इस बार 22 सीटों पर सिमटती दिख रही है।

नवीन पटनायक: पिछली बार ओडिशा के विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल को 112 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार वह 47 सीटें जीतती नजर आ रही है। भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में है।

मायावती: पिछले चुनाव में बसपा के 10 सांसद जीते थे। इस बार वह खाता खोलने के लिए संघर्ष कर रही है।

अजित पवार: चाचा शरद पवार से बगावत कर एनडीए में शामिल हुए अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर कब्जा जमाया। पार्टी का चुनाव चिह्न भी उन्हें मिला। हालांकि, नतीजों में महाराष्ट्र की जनता ने शरद पवार की पार्टी को असली एनसीपी माना। रुझानों में अजित पवार की पार्टी महज एक सीट पर आगे है। अजित की पत्नी सुनेत्रा अपनी ननद सुप्रिया सुले से पीछे चल रही हैं।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सरकारी कर्मचारी जासूसी में गिरफ्तार, एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी
बीकानेर
आज का राशिफल: अवसर, परिवार का साथ और खर्चों में सावधानी जरूरी
राशिफल
Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, आपूर्ति की समीक्षा – National News
बीकानेर
पानी समझकर स्प्रे पीने से महिला की मौत, खेत में हादसा – Bikaner News
बीकानेर
India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया

You Might Also Like

देश-दुनिया

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News

Published March 21, 2026
देश-दुनिया

इंदौर में दर्दनाक हादसा: चार्जिंग के दौरान लगी आग, सात लोगों की मौत

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?