Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से हो रहे फाल्ट, व्यवस्था में सुधार के लिए बीकेईएलएल खर्च करेगी बडी राशि
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से हो रहे फाल्ट, व्यवस्था में सुधार के लिए बीकेईएलएल खर्च करेगी बडी राशि
बीकानेरराजस्थान

ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से हो रहे फाल्ट, व्यवस्था में सुधार के लिए बीकेईएलएल खर्च करेगी बडी राशि

editor
editor Published May 30, 2024
Last updated: 2024/05/30 at 4:29 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

भीषण गर्मी में बीकानेर में बिजली की डिमांड 30 फीसदी बढी

– ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से हो रहे फाल्ट, व्यवस्था में सुधार के लिए बीकेईएलएल खर्च करेगी बडी राशि

– मरम्मत करने वाली टीमों की संख्या 34 से बढ़ाकर 40 की गई

बीकानेर। भीषण गर्मी के चलते शहर में बिजली की डिमांड 30 फीसदी बढ गई है। डिमांड के अनुपात में आगे से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण बीकेईएसएल को बिजली की आपूर्ति निर्बाध करने में परेशानी आ रही है। साथ ही शहर में कई हिस्सों में विद्युत लोड बढ जाने से ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। बीकेईएसएल की ओर से ऐसे स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है, इन इलाकों में अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही लाइनों को अपटेड किया जा रहा है।

- Advertisement -

बीकेईएसएल के सीओओ जयंत राय चौधरी ने बताया कि शहर में दो 33 केवी सब स्टेशन में एक एक पॉवर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा कंपनी सर्वोदय नगर बस्ती में 33 केवी का नया सब स्टेशन बनाने तैयारी है। इन सबके लिए

बीकेईएसएल बड़ी राशि खर्च करेंगी। इन कार्यों से लोड को डिस्ट्रीब्यूट करने में आसानी होगी तथा जनता को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही शहर में विद्युत लाइनों व ट्रांसफार्मरों में आने वाले फाल्ट को तत्काल दूर करने तथा जनता को अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बंद होने की परेशानी से बचाने के लिए बीकेईएसएल ने अपनी मेंटेनेंस टीमों की संख्या 34 से बढ़ाकर 40 कर दी है। इन टीमों की निगरानी 24 घंटे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी। जहां भी लो वोल्टेज, लाइन या ट्रांसफार्मर में फाल्ट या फेज की समस्या होगी, तुरंत टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत का कार्य शुरू कर देगी। जनप्रतिनिधियों के साथ भी समन्वय के लिए बीकेईएसएल ने तंत्र विकसित किया है, जिससे जनप्रतिनिधि कंपनी के अधिकारियों के संपर्क में बने रहेंगे।

बीकेईएसएल के काॅल सेंटर नम्बर 0141-3532000 पर शहर के उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायत दर्ज की जा रही है। इस नम्बर पर 150 लाइनें हैं। इसके अलावा दो मोबाइल नम्बर 9116155021 और 91161550700 भी शुरू किए गए हैं, यदि किन्हीं कारणों से शिकायत 2 घंटे में भी दूर नहीं होती है तो उपभोक्ता इस मोबाइल नम्बर पर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता वाट्सएप नम्बर 72300-44001 तथा 72300-44002 पर वाटसएप कर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

इसके साथ ही बीकेईएसएल ने वाटसएप चैटबॉट की सुविधा भी शुरू की हुई है। उपभोक्ता मोबाइल नम्बर 7230044001 को सेव कर इस पर हेलो या हाय लिखकर भेजें। इसके बाद उपभोक्ता चैटबॉट से जुड़ जाएंगे। इस पर भी उपभोक्ता अपनी बिजली संबंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में कुलदीप शर्मा ने भरा नामांकन
बीकानेर
बीकानेर युवक की आत्महत्या, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए आरोप
बीकानेर
बीकानेर में तेज आंधी से अफरा-तफरी, पोल और पेड़ गिरे
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश अलर्ट
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खुशियों भरा दिन
बीकानेर
भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार
बीकानेर राजनीति राजस्थान
अर्हम इंग्लिश अकैडमी ने रचा इतिहास, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में कुलदीप शर्मा ने भरा नामांकन

Published March 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर युवक की आत्महत्या, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए आरोप

Published March 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर में तेज आंधी से अफरा-तफरी, पोल और पेड़ गिरे

Published March 26, 2026
बीकानेर

राजस्थान में बदला मौसम, बीकानेर समेत कई जिलों में बारिश अलर्ट

Published March 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?