Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नेपाल और यूपी की सीमा पर अलर्ट, SSB के जवानों को किया गया तैनात
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > नेपाल और यूपी की सीमा पर अलर्ट, SSB के जवानों को किया गया तैनात
देश-दुनियाराजनीति

नेपाल और यूपी की सीमा पर अलर्ट, SSB के जवानों को किया गया तैनात

editor
editor Published May 23, 2024
Last updated: 2024/05/23 at 8:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार में आठ सीटों पर शनिवार को एक साथ वोट डाले जाएंगे। इनमें आधा दर्जन सीटें नेपाल और उत्तरप्रदेश की सीमा से सटी हैं। इसको लेकर नेपाल और उत्तरप्रदेश की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

इस चरण में 60 हजार से अधिक सुरक्षा बलों को लगाया गया है। इसके अलावा 18 हजार से अधिक गृहरक्षकों को भी चुनावी ड्यूटी में लगाया गया है। छपरा में हुई चुनावी हिंसा के बाद महाराजगंज में विशेष चौकसी बरती जा रही है।

पुलिस मुख्यालय के स्तर से संबंधित जिलों में इंटरनेट मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग यूनिट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित खबरों, फेसबुक-एक्स पोस्ट और यूट्यूब के वीडियो आदि पर नजर रख रहा है। किसी भी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक खबर को अविलंब हटाते हुए संबंधित पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, छठे चरण के चुनाव में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी बूथों पर सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। अभी तक पहले चरण में चार जबकि अन्य चार चरणों में पांच-पांच सीटों पर एक साथ मतदान हुआ है। इस बार पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती इसलिए भी अधिक है क्योंकि लगभग दोगुने क्षेत्र में एक साथ मतदान हो रवाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण और शिवहर लोकसभा सीट की सीमा जहां नेपाल से सटी है, वहीं वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश से सीमा साझा करते हैं।

- Advertisement -

वैशाली और पूर्वी चंपारण में भी होगा मतदान

इसके अलावा वैशाली और पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र में भी मतदान होना है। नेपाल की सीमा पर एसएसबी के जवानों को लगाया गया है। सीमा पर अतिरिक्त चेकपोस्ट भी बनाए गए हैं। नेपाली सुरक्षा बलों के साथ भी संयुक्त गश्ती की जा रही है। इसके अलावा मतदान को लेकर अतिरिक्त अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला चेकपोस्ट भी बनाकर वाहनों की विशेष जांच की जा रही पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सुदूर क्षेत्रों में घुड़सवार दस्ता एवं नदी क्षेत्रों के लिए नाव से निगरानी की व्यवस्था की है। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। सुरक्षा बलों को सेटेलाइट फोन, बम निरोधक दस्ता और वायरलेस सेट भी उपलब्ध कराए गए हैं। मतदान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निबटने के निर्देश दिए गए हैं।है।हा है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में दो से अधिक संतान वालों के लिए चुनाव की पाबंदी हटाई – Rajasthan News
राजस्थान
बीकानेर में वाहन चलाते समय व्यक्ति की अचानक मौत – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में वाहन लोन की किश्तें न चुकाने पर वाहन क्षतिग्रस्त – Bikaner News
बीकानेर
नागपुर SBL एनर्जी प्लांट धमाका: मृतकों की संख्या 17, NDRF मौके पर – Maharashtra News
बीकानेर
मार्च 2026 में बैंक हॉलिडेज़: नवरात्र, होली, ईद और राम नवमी – National News
देश-दुनिया
तेहरान में भीषण धमाके, कराची हिंसा में नौ की मौत – National News
बीकानेर
ईरान के सुप्रीम लीडर के बारे में भारत में प्रतिक्रियाओं के बीच बयानबाजी, स्थिति पर विवाद – National News
देश-दुनिया
रानी बाजार में महिला की अचानक मौत, जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

मार्च 2026 में बैंक हॉलिडेज़: नवरात्र, होली, ईद और राम नवमी – National News

Published March 1, 2026
देश-दुनिया

ईरान के सुप्रीम लीडर के बारे में भारत में प्रतिक्रियाओं के बीच बयानबाजी, स्थिति पर विवाद – National News

Published March 1, 2026
देश-दुनिया

ईरान के शहरों में धमाके, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर किया हमला

Published February 28, 2026
देश-दुनिया

1 मार्च से बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा वॉट्सएप, सरकार सख्त

Published February 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?