Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जून में पीक पर पहुंच सकता है कोरोना, भारत में कहां-कहां रिपोर्ट किए गए नए वैरिएंट्स के मामले?
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Health > जून में पीक पर पहुंच सकता है कोरोना, भारत में कहां-कहां रिपोर्ट किए गए नए वैरिएंट्स के मामले?
Healthदेश-दुनिया

जून में पीक पर पहुंच सकता है कोरोना, भारत में कहां-कहां रिपोर्ट किए गए नए वैरिएंट्स के मामले?

editor
editor Published May 20, 2024
Last updated: 2024/05/20 at 9:56 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। कोरोना के नए वैरिएंट FLiRT (फिलर्ट) ने बहुत ही कम समय में कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका, सिंगापुर में संक्रमण के मामलों में तेजी से उछाल आया है। आलम ये है कि सिंगापुर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को एक बार फिर से सुरक्षात्मक तौर पर मास्क पहनने की अपील की है। गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर ही सिंगापुर में 25000 से अधिक नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं जिसने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।

नया कोरोना वैरिएंट फिलर्ट (KP.2) ओमिक्रॉन का ही सब-वैरिएंट है, हालांकि इसमें कुछ ऐसे म्यूटेशन देखे गए हैं जो इसे वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देने और इंसानों में तेजी से संक्रमण बढ़ाने के योग्य बनाते हैं।

सिंगापुर स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि कोरोना के जोखिमों को लेकर अलर्ट रहें। अगले महीने संक्रमण के मामलों में और अधिक उछाल आने की आशंका हैतेजी से फैल सकता है ये नया वैरिएंट

नए वैरिएंट को लेकर किए गए अध्ययनों की रिपोर्ट के आधार पर विशेषतज्ञों ने बताया KP.2 जिस गति से बढ़ रहा है ऐसे में यह बहुत जल्दी अब तक सबसे तेजी से फैलने वाले JN.1 वैरिएंट की जगह ले सकता है। कोरोना के लगभग 50% सैंपल के अध्ययन में KP.2 को ही प्रमुख कारक माना जा रहा है।

- Advertisement -

सिंगापुर इस नए वैरिएंट से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्तमान में सिंगापुर में दो-तिहाई से अधिक मामले KP.1 और KP.2 के हैं। 3 मई तक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने KP.2 को ‘वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग’ के रूप में वर्गीकृत किया जून में पीक पर पहुंच सकते हैं मामले

सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 5 से 11 मई के सप्ताह में यहां कोविड-19 के 25,900 से अधिक मामले रिपोर्ट किए गए। इसके पिछले सप्ताह 13,700 से अधिक संक्रमण दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमितों के साथ-साथ कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों के आंकड़े भी काफी तेजी से बढ़ रहे हैं।

सिंगापुर में कोविड-19 के मामलों में जिस गति की वृद्धि देखी जा रही है ऐसे में जून के मध्य तक यहां संक्रमण के मामलों के पीक पर पहुंचने की आशंका जताई गई है। स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने कहा, संक्रमण अभी शुरुआती स्थिति में है, ऐसे में समय रहते इसे नियंत्रित करने के उपाय जरूरी हैं।है। ।

भारत में कहां-कहां रिपोर्ट किए गए मामले

महाराष्ट के साथ-साथ देश के कई राज्यों में कोरोना के इस नए वैरिएंट के मामले बढ़ते हुए रिपोर्ट किए गए हैं। महाराष्ट में अब तक KP.2 वैरिएंट के 146 केस दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल 36 संक्रमितों के साथ दूसरे स्थान पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में ज्यादातर संक्रमितों में हल्के स्तर के ही लक्षण देखे जा रहे हैं। नए वैरिएंट के कारण अस्पताल में भर्ती होने या गंभीर मामले फिलहाल नहीं हैंकोरोना के जोखिमों को लेकर रहें सावधान

महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के अलावा गुजरात में 23, राजस्थान में 21, ओडिशा में 17, उत्तराखंड में 16 और गोवा में 12 लोगों में KP.2 वैरिएंट के कारण संक्रमण की पुष्टि की गई है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा, कोरोना के इस नए वैरिएंट के कारण बढ़ते जोखिमों को लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। सुरक्षात्मक तौर पर मास्क लगाने और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहना जरूरी है। हम अभी संक्रमण के शुरुआती दौर में हैं, अभी से अगर सावधानी बरती गई है तो मामलों में उछाल आने से रोका जा सकता है। ।


Share News
Chat on WhatsApp

editor May 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में खुलेगा पहला आधुनिक गुरुकुल, योग-वेद और आयुर्वेद की शिक्षा
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में युवक की मौत मामले में नई जांच कमेटी गठित
बीकानेर
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं
बीकानेर
अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
राजस्थान
घर में घुसकर हमला और पत्थरबाजी, महिला सहित कई लोगों पर केस दर्ज
बीकानेर
राजस्थान में 64 पुलिस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिले नए एसपी
राजस्थान
झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर का पुलिस से सामना, गाड़ियों को टक्कर मारकर भागा
बीकानेर
सब्जी रेहड़ी लगाने वाले युवक से मारपीट, खाजूवाला थाने में मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

जम्मू में शादी समारोह के दौरान पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग

Published March 12, 2026
देश-दुनिया

13 साल से कोमा में युवक को सुप्रीम कोर्ट ने दी पैसिव इच्छामृत्यु की अनुमति

Published March 11, 2026
देश-दुनिया

भारत फिर बना टी-20 विश्व चैंपियन, कीवी टीम को हराया

Published March 9, 2026
देश-दुनिया

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से, चुनावों के कारण बदला शेड्यूल – National News

Published March 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?