Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ईरान में फंसे 16 भारतीयों की कब होगी रिहाई? ईरानी विदेश मंत्री ने दिया यह बड़ा अपडेट
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > ईरान में फंसे 16 भारतीयों की कब होगी रिहाई? ईरानी विदेश मंत्री ने दिया यह बड़ा अपडेट
देश-दुनिया

ईरान में फंसे 16 भारतीयों की कब होगी रिहाई? ईरानी विदेश मंत्री ने दिया यह बड़ा अपडेट

editor
editor Published April 27, 2024
Last updated: 2024/04/27 at 10:29 PM
Share
SHARE
Share News

ईरान की ओर से पकड़े गए पुर्तगाली ध्वज वाले जहाज के 16 भारतीय समेत चालक दल को जल्द रिहा कर दिया जाएगा। उन्हें कांसुलर पहुंच प्रदान की गई है। ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-बदोल्लाहियन ने शनिवार को अपने पुर्तगाली समकक्ष पाउलो रंगेल से फोन पर बातचीत में यह भरोसा दिया।

जहाज पर सवार थे 17 भारतीय

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने 13 अप्रैल को होर्मुज स्ट्रेट में इजरायल से जुड़े पुर्तगाली ध्वज वाले एमएससी एरीज को जब्त कर लिया था। इस कंटेनर जहाज के 25 सदस्यीय चालक दल में 17 भारतीय शामिल रहे। इनमें से एक भारतीय महिला को मुक्त कर दिया गया और वह 18 अप्रैल को स्वदेश लौट आई। जहाज पर अब भी 16 भारतीय हैं।

ईरानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

- Advertisement -

ईरान के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, पुर्तगाल के नवनियुक्त विदेश मंत्री पाउलो रंगेल ने अपने ईरानी समकक्ष से फोन पर बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय हालत पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। ईरानी बल द्वारा जब्त पुर्तगाली ध्वज वाले इजरायल के जहाज के मुद्दे पर भी बातचीत हुई।

हम जहाज के चालक दल की रिहाई पर गंभीरता से विचार करेंगे, क्योंकि यह एक मानवीय मुद्दा है। हमने तेहरान में उनके राजदूतों को कांसुलर सेवाओं, रिहाई और प्रत्यर्पण तक उनकी पहुंच की घोषणा की है- अमीर-बदोल्लाहियन, ईरान के विदेश मंत्री

भारतीय महिला की हुई थी रिहाई

तेहरान स्थित भारतीय मिशन के प्रयास से भारतीय महिला की रिहाई हुई थी। गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा था कि एरीज पर सवार 16 भारतीय स्वस्थ हैं और उन्हें काउंसर पहुंच मुहैया कराई गई है। भारतीय अधिकारियों की उनसे मुलाकात की।


Share News

editor April 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान के कई जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान
बीकानेर में गिफ्ट शॉप से ई-सिगरेट बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
crime बीकानेर
आरटीई में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ कक्षा 1 और पीपी-3 में मिलेगा प्रवेश
राजस्थान
राजस्थान में 7759 थर्ड ग्रेड शिक्षक पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी
राजस्थान
राजस्थान तीर्थ यात्रा योजना में आज से आवेदन, जानें पात्रता और लाभ
राजस्थान
नागौर में मालगाड़ी पटरी से उतरी, 10 ट्रेनों का बदला गया रूट
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के पानी में डूबी दो बहनें, तीसरी देखती रह गई
बीकानेर
RPSC सेकंड ग्रेड परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें विषयवार तारीखें और टाइमिंग
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

जस्टिस वर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

Published July 18, 2025
देश-दुनिया

‘बेवजह साथ रहना बढ़ाता मानसिक शोषण’–SC की ऐतिहासिक तलाक टिप्पणियाँ

Published July 17, 2025
देश-दुनिया

मरने के बाद भी स्टेज पर लौटेंगे सिद्धू मूसेवाला, जानिए कैसे

Published July 17, 2025
देश-दुनिया

देशभर में चलेगा मतदाता सूची का विशेष शुद्धिकरण अभियान

Published July 17, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?