Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: लॉकर में रखे थे लाखों के गहने, खोला तो खाली डिब्बा मिला, ज्वैलरी गायब थी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > लॉकर में रखे थे लाखों के गहने, खोला तो खाली डिब्बा मिला, ज्वैलरी गायब थी
देश-दुनिया

लॉकर में रखे थे लाखों के गहने, खोला तो खाली डिब्बा मिला, ज्वैलरी गायब थी

editor
editor Published April 11, 2024
Last updated: 2024/04/11 at 8:59 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

लॉकर में रखे थे लाखों के गहने, खोला तो खाली डिब्बा मिला ज्वैलरी गायब थी

state bank of india के लॉकर से एक महिला की करीब 14 लाख रुपए की ज्वैलरी चोरी होने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाकर थाने में शिकायत दर्ज कराया है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडि़या के लॉकर से एक महिला ग्राहक का करीब बीस तोला सोना चोरी होने का मामला सामने आया है. चोरी हुए गहनों की क़ीमत लगभग 14 लाख रुपए बताई जा रही है. पीड़िता ने बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है.

यह मामला कानपुर के रुरा थाना क्षेत्र के SBI ब्रांच का है. रुरा के कलवारी गांव की रहने वाली बुजुर्ग माया देवी का रुरा एसबीआई में कई साल पुराना लॉकर है. इस लॉकर को 35 साल पहले उनके ससुर मुन्नी सिंह गौर संचालित करते थे. जिसे उन्होंने अपने बेटे शैलेंद्र सिंह के साथ जॉइंट कर लिया था. उनके निधन के बाद शैलेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी माया देवी को अपने साथ जॉइंट कर लिया. पिछले कई सालों से शैलेंद्र और उनकी पत्नी इस लॉकर को चला रहे थे.

- Advertisement -

मगर, इस साल जनवरी में शैलेंद्र सिंह का निधन हो गया. जिसके बाद बैंक से लॉकर रिन्यूअल के लिए फोन आ रहा था. 9 अप्रैल को पीड़िता अपनी बेटी नीरजा के साथ बैंक में एग्रिमेंट रिन्यूअल कराने पहुंचीं. कागजी कारवाई के बाद जब उन्होंने लॉकर खोल कर देखा तो उसमें रखी बीस तोला सोने की कमरबंद गायब थी. पीड़िता ने जब बैंक मैनेजर से इसकी शिकायत की तो उन्होंने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया. पीड़िता की बेटी नीरजा के मुताबिक इस घटना के बाद उनकी मां की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके बाद वो उन्हें लेकर घर वापस चली गईं. उन्होंने आगे बताया

अगले दिन जब मैंने जब बैंक आकर फिर से अपना लॉकर देखना चाहा तो बैंक मैनेजर ने मुझे लॉकर नहीं खोलने दिया.

बैंक के लॉकर से ज्वैलरी चोरी होने की लिखित शिकायत पीड़िता ने थाने में की है. रुरा थाना क्षेत्र प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया की उन्हें शिकायत मिली है और इस मामले की जांच की जा रही है.

लॉकर रूम की होती हैं दो चाबियां

जब ग्राहक अपना बैंक में लॉकर अलॉट कराता है तो उसकी दो चाबयां होती हैं. जिसमे से एक चाबी ग्राहक के पास और दूसरी सर्विस मैनेजर के पास रहती है. ऐसी स्थिति में बंद लॉकर से सोने की कमरबंद कैसे गायब हो गई. इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor April 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर 3% छूट 14 जुलाई तक लागू
बीकानेर
घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी
देश-दुनिया
ग्रीष्मावकाश में 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई
बीकानेर
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को होगा जारी
बीकानेर
बीकानेर में 24 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती का शेड्यूल
बीकानेर
25 मार्च से फ्री दवा सुविधा बंद हो सकती है, पेंशनर्स पर बड़ा असर
बीकानेर
बालोतरा में सरकारी शिक्षक और पत्नी ने मिलकर पति की हत्या की
बीकानेर
20 लाख के विवाद में युवक और उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

घरेलू गैस में बड़ा बदलाव: 14.2 किलो सिलेंडर में 10 किलो गैस की तैयारी

Published March 23, 2026
देश-दुनिया

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News

Published March 22, 2026
देश-दुनिया

ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?