Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ‘कला रंग राग’ का होगा समागम, गूंजेंगे गणगौर, घूमर सहित लोक गीत..
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ‘कला रंग राग’ का होगा समागम, गूंजेंगे गणगौर, घूमर सहित लोक गीत..
बीकानेरराजस्थान

‘कला रंग राग’ का होगा समागम, गूंजेंगे गणगौर, घूमर सहित लोक गीत..

editor
editor Published March 28, 2024
Last updated: 2024/03/28 at 10:49 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में साकार होगी प्रदेश की संस्कृति, एक मंच पर देखने को मिलेंगे कला के कई रंग, धरणीधर में 30-31 मार्च को जुटेंगे 100 अधिक लोक कलाकार, ‘कला रंग राग’ का होगा समागम, गूंजेंगे गणगौर, घूमर सहित लोक गीत…

लोक गीतों की धुनों पर थिरकते पांव। तो कानों में मिठास घोलते लुप्त प्राय हो रहे वाद्य यंत्रों की लोक धुनें। कैनवास पर एक साथ कई चित्रकार उकेरेंगे अपनी कला। अवसर होगा बीकानेर की सांस्कृतिक संस्थान लोकायन और राजस्थान कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले दो दिवसीय ‘कला रंग राग’ कार्यक्रम का। इसका साक्षी बनेगा धरणीधर का हेरिटेज मुक्ताकाश प्रांगण। जहां पर 30 और 31 मार्च को लोक कला और संस्कृति साकार होगी। लोकायन के अध्यक्ष महावीर स्वामी ने बताया कि इस महोत्सव में बीकानेर और आस पास के ग्रामीण इलाकों के 100 से ज्यादा लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन से जुड़े रवि शर्मा के अनुसार कार्यक्रम में लोक संगीत, लोक वाद्यों, लोक नृत्यों और सांस्कृतिक विधाओं से जुड़े कई लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। शाम 7 बजे से होने वाले इस कला महोत्सव में प्रवेश निशुल्क रहेगा। आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कैनवास पर उकेरेंगे संस्कृति के रंग

पहले दिन 30 मार्च को बीकानेर के तीस से अधिक चित्रकार ‘लोक रंग’ कार्यशाला में बीकानेर की लोक संस्कृति और धरोहरों से जुड़े चित्रों को केनवास पर साकार करेंगे। इन चित्रों की प्रदर्शनी दो दिन लगाई जाएगी। जो आम जनता के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

- Advertisement -

यह रहेंगे मुख्य आकर्षण…

दो दिवसीय कला रंग में आमजन को राजस्थान के पारम्परिक नृत्य शैलियों और वाद्य यंत्र देखने को मिलेंगे। इसमें मुख्य रूप से जयपुर के ग्रुप की और से घूमर, चकरी, भंवई और मंजीरा नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही राजस्थान के लोक गायन की मुख्य शैलियां भी सुनने को मिलेगी। इसमें भोपा, सूफी, मांड, लंगा, मांगणियार, मिरासी,गणगौर,हवेली संगीत के कलाकार भी अपना जादू बिखेरेंगे। महोत्सव में विशेष रूप से राजस्थान के पारम्परिक लोक वाद्यों कमायचा, डेरूं, सारंगी, नगाड़ा, मोरचंग, भपंग, मसक बजाने वाले प्रसिद्ध लोक कलाकार बीकानेर, पूगल, जैसलमेर, बाड़मेर, पाबूसर से आएंगे। महोत्सव में मीरा, कबीर और सूरदास के भजनों की प्रस्तुतियां भी बीकानेर के कलाकार देंगे।

लोक कलाओं के संरक्षण उद्देश्य

महावीर स्वामी ने बताया लोक कला और संस्कृति को संरक्षित रखना ही मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए लोकायन बीते 25 साल से लगातार प्रयासरत है। इसमें बीकानेर की लोक कलाओं, पारम्परिक संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संवर्द्धन और सरंक्षण की दिशा में सक्रियता के साथ भागीदारी निभा रही है। संस्था के तत्वावधान में इससे पूर्व वर्ष 2021 में भी इस कला महोत्सव का आयोजन किया गया था। आयोजन समिति में रवि शर्मा, डॉ राकेश किराड़ूू, श्रीबल्लभ पुरोहित, विकास व्यास और अनिकेत कच्छावा भागीदारी निभा रहे हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 28, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल
बीकानेर
नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज
बीकानेर
आईपीएल शुरू होते ही बीकानेर में सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय
बीकानेर
बीकानेर में दो नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस जुटी तलाश में
बीकानेर
जूनागढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई, निगम ने हटवाए ठेले
बीकानेर
बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारियां, बीकानेर नेता शामिल
बीकानेर
बीकानेर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 38 सिलेंडर जब्त
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में बड़ा सड़क हादसा, निजी बस पलटी, कई घायल

Published March 28, 2026
बीकानेर

नाल में बड़ी चोरी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

Published March 28, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में एक ही सर्जन के भरोसे वेस्कुलर इलाज

Published March 28, 2026
बीकानेर

आईपीएल शुरू होते ही बीकानेर में सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?