Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अरविंद केजरीवाल के बाद AAP के एक और विधायक के घर ED का छापा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > अरविंद केजरीवाल के बाद AAP के एक और विधायक के घर ED का छापा
देश-दुनियानई दिल्ली

अरविंद केजरीवाल के बाद AAP के एक और विधायक के घर ED का छापा

editor
editor Published March 23, 2024
Last updated: 2024/03/23 at 11:31 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

AAP के एक और विधायक पर कसा ED का शिकंजा, घर पर चल रही छापेमारी; घर में आने-जाने पर प्रतिबंध

अरविंद केजरीवाल के बाद AAP के एक और विधायक के घर ED का छापा

ED Raid in Delhi: आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने आप के एक और नेता पर शिकंजा कसा है। दरअसल, मटियाला से आप विधायक गुलाब सिंह यादव के घर ईडी ने छापामारी की है। आज शनिवार सुबह मटियाला से आप विधायक गुलाब सिंह यादव के यहां ईडी की टीम छापेमारी के लिए पहुंची है। घर में किसी को आने जाने नहीं दिया जा रहा है।

सुबह 3:30 बजे पहुंची थी टीम

- Advertisement -

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आप विधायक गुलाब सिंह के घूमनहेड़ा स्थित घर पर ईडी की टीम आज सुबह 3:30 बजे पहुंची थी और चार घंटे तक जांच पड़ताल करने के बाद 7:30 बजे चली गई है। उनके घर के बाहर अभी पुलिसकर्मी तैनात हैं। बताया जा रहा है उनके साथ ईडी के दो-तीन अधिकारी भी हैं, हालांकि अब छापेमारी नहीं हो रही है। घूमनहेड़ा गांव के लोगों का कहना है कि न ही किसी को घर के बाहर जाने दिया जा रहा है और न ही किसी को घर के अंदर आने दिया जा रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

आप विधायक के घर पर छापामारी की खबर के बाद दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर हमला बोला है। भारद्वाज ने कहा कि भारत नहीं दुनियाभर के लोग जान गए हैं कि बीजेपी सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में लगी है। उन्होंने आगे कहा कि यह देश रूस की राह पर चल रहा है। ऐसा बांग्लादेश, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और अब भारत में देखा गया है, जहां विपक्ष को रोका जाएगा। हमारे शीर्ष 4 नेता झूठे मामलों में जेल में हैं। अब आप नेताओं और अन्य विपक्षी नेताओं पर छापेमारी की जाएगी ताकि विपक्ष डरकर चुप हो जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार घबरा गई है। इसलिए विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 23, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

होली पर यात्रियों को राहत, यशवंतपुर-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू
बीकानेर
बीकानेर में प्रज्ञा रत्न अवार्ड 2026, 25 महिलाओं और 10 संगठनों का सम्मान
बीकानेर
बीकानेर में पिकअप की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार
बीकानेर
चूरू में 8 मार्च को होगा गौरव सेनानी समारोह, पूर्व सैनिक होंगे सम्मानित
बीकानेर
बीकानेर में गर्भवती महिला पर हमला, पेट पर लात मारने से बिगड़ी हालत
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर सोने की चेन छीनी, गाड़ी में भी तोड़फोड़
बीकानेर
अग्निवीर वायु भर्ती में आयु सीमा बढ़ी, अब 22 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे युवा
देश-दुनिया
बीकानेर में कार पलटने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर रूप से घायल
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

अग्निवीर वायु भर्ती में आयु सीमा बढ़ी, अब 22 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे युवा

Published March 5, 2026
देश-दुनिया

ईरान पर हमले की AIMPLB ने की निंदा, अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग – National News

Published March 5, 2026
देश-दुनिया

नेपाल में वोटिंग के बीच GEN-Z की चुनौती, नई सरकार पर भारत की नजर – National News

Published March 5, 2026
देश-दुनिया

चेहरे से होली का पक्का रंग कैसे हटाएं – How to?

Published March 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?