Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक: कोर्ट ने आरोपियों को रिमांड पर भेजा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक: कोर्ट ने आरोपियों को रिमांड पर भेजा
जयपुरराजस्थान

एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक: कोर्ट ने आरोपियों को रिमांड पर भेजा

admin
admin Published March 19, 2024
Last updated: 2024/03/19 at 7:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक कर और डमी कैंडिडेट बैठाकर पास करने वाले 14 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर (एसआई) को कोर्ट ने फिर से एक दिन की रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, पेपर लीक गैंग में शामिल लाइब्रेरियन शिवरतन मोट, एसआई राजेंद्र उर्फ राजू, टीचर राजेंद्र यादव और पटवारी हर्षवर्धन को दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

साथ ही एसआई भर्ती 2014 में 10 लाख रुपए देकर पेपर खरीदने वाले जगदीश सिहाग और एसआई भर्ती 2021 में डमी कैंडिडेट बैठाकर पास करने वाली इंदूबाला को चार दिन की रिमांड पर भेजा गया है।

इससे पहले 14 में से 13 एसआई के घरों से सोमवार को एसओजी की टीम ने रेड मारी थी। इसमें कई अहम जानकारी मिली है। इन ट्रेनी एसआई के घर से कुछ अन्य अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर की ओएमआर शीट, पेपर और रुपयों के लेन देन की जानकारी मिली है। वनपाल, लाइब्रेरियन, ग्रेड थर्ड टीचर परीक्षाओं से संबंधित भी दस्तावेज मिले हैं।

एडीजी ने वीके सिंह ने बताया – सोमवार को जयपुर के जगतपुर में एसकेआईटी रोड पर श्याम रेजीडेंसी स्थित डिप्टी एसपी ओमप्रकाश गोदारा के आवास पर छापा मारा गया था। ओमप्रकाश गोदारा का बेटा करणपाल भी गिरफ्तार एसआई में शामिल है। रेड के दाैरान स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पूरी रेड की मॉनिटरिंग डीआईजी परिस देशमुख व योगेश दाधीच ने की। जोधपुर, बाड़मेर, चूरू में भी रेड की गई थी। सभी जगह से देर रात जयपुर पहुंची।

- Advertisement -

परीक्षाओं में गिरोह और एसआई के बीच में रुपए ट्रांजेक्शन के कागज मिले

एडीजी वीके सिंह ने बताया- रेड में गिरफ्तार एसआई के घरों से उनके अलावा अन्य अभ्यार्थियों के नाम, रोल नंबर की ओएमआर शीट, परीक्षाओं के पेपर, एडमिट कार्ड, परीक्षाओं में गिरोह और एसआई के बीच में रुपए ट्रांजेक्शन के कागजात मिले हैं। वनपाल, लाइब्रेरियन, थर्डग्रेड टीचर परीक्षाओं के भी अभ्यार्थियों के दस्तावेज प्राप्त हुए हैं।

जानकारी अनुसार टीम के जयपुर वापस लौटने के बाद रात को एसओजी की टीम ने जब्त दस्तावजों को आरोपियों के सामने रखा। इन लोगों ने दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी। जब्त दस्तावेज में एसओजी को इन ट्रेनी एसआई से अन्य गैंग की भी जानकारी मिली है। जो की पेपर लीक में काफी समय से एक्टिव हैं। बता दें कि एसओजी ने सोमवार को सभी 14 एसआई का एक दिन का रिमांड लिया था।


Share News
Chat on WhatsApp

admin March 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का दौरा 11 अप्रैल को
बीकानेर
बीकानेर में गेस्ट हाउस संचालक पर विदेशी नागरिक ठहराने का मुकदमा
बीकानेर
बीकानेर कोलायत में दिनदहाड़े बच्चे को अगवा करने की नाकाम कोशिश
बीकानेर
बीकानेर में सड़क हादसे के बाद युवक पर हमला, मारपीट की घटना
बीकानेर
बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक, यात्री और कर्मचारी परेशान
बीकानेर
बीकानेर में कलेक्टर व अधिकारियों को भावभीनी विदाई समारोह
बीकानेर
बीकानेर में नथवाना स्टेशन के पास ट्रेन हादसा, कर्मचारी की मौत
बीकानेर
बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published April 6, 2026
राजस्थान

एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी के लिए नया नियम, ई-केवाईसी अनिवार्य

Published April 5, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बिजली दरें स्थिर, ईवी चार्जिंग और उद्योगों को बड़ी राहत

Published April 3, 2026
बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन

Published April 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?