बीकानेर, स्टूडेंट सॉल्यूशन क्लासेज के उत्साही छात्रों ने बीते मंगलवार को राजस्थान के समृद्ध इतिहास को करीब से जानने के लिए एक ऐतिहासिक भ्रमण का आयोजन किया। संस्था निदेशक आनंद पुरोहित ने बताया कि इस भ्रमण के दौरान बच्चों को राजस्थान अभिलेखागार, बीकानेर लेजाया गया। जहाँ छात्रों ने प्राचीन दस्तावेजों, शिलालेखों और कलाकृतियों के विशाल संग्रह का अवलोकन किया।
अभिलेखागार के अनुभवी गाइड ललित कुमार फुलिया और मनीष कुमार मोदी ने छात्रों को राजस्थान के विभिन्न राजवंशों के इतिहास, उनकी संस्कृति और उनके शासनकाल के दौरान किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों ने प्राचीन पांडुलिपियों, मुद्राओं, हथियारों और राजाओं के चित्रों को भी देखा।
इस भ्रमण के दौरान, छात्रों ने राजस्थान के गौरवशाली अतीत को न केवल देखा बल्कि महसूस भी किया। उन्होंने प्राचीन दस्तावेजों को छूकर और उनसे जुड़ी कहानियों को सुनकर इतिहास को जीवंत होते हुए अनुभव किया। संस्था निदेशक आनंद पुरोहित ने बताया कि संस्था ऐसे ऐतिहासिक भ्रमण करवाकर छात्रो में इतिहास विषय के प्रति रुचि जाग्रत करती रहती है। इस भ्रमण में मारुति सर, प्रवीण और विजय, प्रीति पुरोहित के साथ संस्था के कई अध्यापक भी शामिल रहे।

