Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में पहली बार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के रंगमंडल के चार नाटक होंगे मंचित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में पहली बार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के रंगमंडल के चार नाटक होंगे मंचित
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर में पहली बार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के रंगमंडल के चार नाटक होंगे मंचित

admin
admin Published March 12, 2024
Last updated: 2024/03/12 at 4:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर थिएटर फेस्टिवल

बीकानेर में पहली बार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के रंगमंडल के चार नाटक होंगे मंचित

रामगोपाल बजाज, उषा गाँगुली, राजेश सिँह और चितरंजन त्रिपाठी जैसे बड़े निर्देशकों के नाटक बीकानेर के दर्शक देख पाएंगे फेस्टिवल में

11 मार्च 2024, बीकानेर। बीकानेर में दिनांक 18 से 22 मार्च 2024 तक आयोजित होने जा रहें – बीकानेर थिएटर फेस्टिवल में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के रंगमंडल के चार नाटक मंचित होने जा रहें है। आयोजन से जुड़े सुरेन्द्र धारणिया ने बताया कि बीकानेर रंगजगत में ऐसा पहली बार होगा। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के रंगमंडल (रेपेट्री) के लगभग चालीस कलाकारो का दल बीकानेर आकर इन चारो नाटको में अभिनय करेंगा। राष्ट्रीय विद्यालय के द्वारा बीकानेर थिएटर फेस्टिवल में उनके चारो नाटक बहुचर्चित है और इनके देश विदेश में सैकड़ो शो हो चुके है। समारोह में देश के सुप्रसिद्ध निर्देशक और वरिष्ठ रंगकर्मी रामगोपाल बजाज के निर्देशन में नाटक ‘लैला-मजनू’, उषा गाँगुली के निर्देशन में नाटक ‘बायेन’, रंगकर्मी और सिनेमा के कलाकार चितरंजन त्रिपाठी के निर्देशन में चर्चित नाटक ‘ताजमहल का टैण्डर’ और राजेश सिँह के निर्देशन में नाटक ‘बाबू जी’ का मंचन कियां जाएगा।

- Advertisement -

समारोह के हँसराज डागा ने बताया कि समारोह को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न कमेटियों का निर्माण किया गया है। डागा ने बताया कि फेस्टिवल में पुस्तक प्रदर्शनी, रंग-चर्चा, किताब विमोचन के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। नाटको का मंचन हंशा गेस्ट हाउस, टाउन हॉल, रेलवे ऑडिटोरियम और टी एम लालाणी ऑडिटोरियम में होगा। एक समय में एक ही शो होगा जिससे दर्शकों को सभी नाटक देखने का मौका मिल सके। सभी नाटको में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क होगा परन्तु सीट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी।

आयोजनन से जुड़े टी एम लालाणी ने बताया बीकानेर थिएटर फेस्टिवल का यह आठवा साल है। बीते सात सालो में फेस्टिवल के माध्यम से बीकानेर में देश के सौ से अधिक चर्चित नाटको का मंचन हो चुका है। इन सात सालो में देश के लगभग बीस राज्यों के नाटय दल बीकानेर आकर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके है। फेस्टिवल में रत्ना पाठक शाह, देवेंद्र राज अंकुर, संजना कपूर, राजेंद्र गुप्ता, अखिलेन्द्र मिश्रा, यशपाल शर्मा, नादिरा बब्बर, रवि चतुर्वेदी, के. राजेंद्र, सीमा विश्वास जैसे रंगमंग और सिनेमा के गुणी कलाकार बीकानेर आ चुके है।

आयोजन से जुड़े अर्थशास्त्री डॉ पी एस वोहरा ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए एक परामर्श मंडल का गठन किया गया है जिसमे शहर के वरिष्ठ कलाकार एल एन सोनी, प्रदीप भटनागर, कैलाश भारद्वाज, एस डी चौहान, आभाशंकर, दयानन्द शर्मा, सुरेश हिंदुस्तानी, दिलीप सिँह भाटी, विपिन पुरोहित, अशोक जोशी, रमेश शर्मा, विजय शर्मा, इक़बाल हुसैन, रामसहाय हर्ष, मंजू राँकावत को शामिल गया है।


Share News
Chat on WhatsApp

admin March 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार
बीकानेर
खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त
बीकानेर
बीकानेर में कल इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी बिजली
बीकानेर
बीकानेर में रिलायंस स्मार्ट मार्ट से लाखों का सामान गायब
बीकानेर
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, पिकअप को टक्कर मार होटल में घुसा
बीकानेर
बीकानेर: पति-पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाला गया
बीकानेर
बीकानेर मूल व्यापारी दंपती से 20 लाख के आभूषण लूटे गए
बीकानेर
मायरा जा रही स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 3 घायल, जेसीबी से निकाला
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार

Published February 19, 2026
बीकानेर

खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त

Published February 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कल इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी बिजली

Published February 19, 2026
बीकानेर

बीकानेर में रिलायंस स्मार्ट मार्ट से लाखों का सामान गायब

Published February 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?