Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: खेल सर्टिफिकेट को लेकर सीएम भजनलाल का नया निर्देश, अब इन खेलों से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > खेल सर्टिफिकेट को लेकर सीएम भजनलाल का नया निर्देश, अब इन खेलों से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
राजस्थान

खेल सर्टिफिकेट को लेकर सीएम भजनलाल का नया निर्देश, अब इन खेलों से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

editor
editor Published March 7, 2024
Last updated: 2024/03/07 at 2:18 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राजस्थान की भर्तियों में 2 फीसदी आरक्षण का फायदा लेने के लिए लगातार सामने आ रहे फर्जीवाड़े पर सरकार लगाम लगाने की तैयारी कर रही है। फर्जी खेल सर्टिफिकेट को रोकने के लिए सरकार खेल नीति में आ रही विसंगतियों को दूर करेगी। इसके लिए नियमों को स्पष्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्मिक विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। विभाग ने खेल विभाग से नॉन ओलंपिक खेलों की सूची मांगी है। खेल नीति से नॉन ओलंपिक खेलों को बाहर किया जाएगा। प्रदेश में बनी खेल नीति में खामियां होने से नौकरियों में फर्जी सर्टिफिकेट लगातार आ रहे हैं। कांग्रेस सरकार में नीति में संशोधन की प्रक्रिया शुरू तो हुई, लेकिन पूरी नहीं हो सकी। राजस्थान पत्रिका ने खेल सर्टिफिकेट में फर्जीवाड़े का मामला उठाया था। इसके बाद सरकार हरकत में आई है।

ओलंपिक खेल ही मान्य लेकिन नियम स्पष्ट नहीं

ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को राजकीय सेवा में फायदा पहुंचाने के लिए खेल पॉलिसी तैयार की गई। एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटी (एआइयू) और स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) के खेलों को भी शामिल किया गया। इनके सिर्फ ओलंपिक खेल ही मान्य थे, लेकिन पॉलिसी में इसका जिक्र नहीं किया। इसका फायदा उठाकर नॉन ओलंपिक खेल भी भर्तियों में शामिल हो रहे हैं। अभ्यर्थी नॉन ओलंपिक खेलों के फर्जी सर्टिफिकेट लेकर भर्तियों में लगा रहे हैं। इसका नुकसान उत्कृष्ट खिलाड़ियों को हो रहा है।

क्यों जरूरी नीति में संशोधन

- Advertisement -

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित शिक्षक भर्ती और पीटीआइ भर्ती में लगातार फर्जी खेल सर्टिफिकेट आ रहे हैं। बोर्ड ने कई अभ्यर्थियों को बाहर भी किया है। इन अभ्यर्थियों की ओर से फर्जी सर्टिफिकेट लगाए गए हैं। कई ऐसे हैं जो नॉन ओलंपिक खेलों के फर्जी सर्टिफिकेट बनवा लाए। चयन बोर्ड खेल कोटे के अभ्यर्थियों के दस्तोवज की जांच अभी तक कर रहा है। इसके कारण उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अभी तक नौकरी नहीं मिली। इसके अलावा पीटीआइ, फर्मासिस्ट भर्ती में भी ऐसे ही फर्जी खेल सर्टिफिकेट सामने आ चुके हैं।

भर्तियों में फर्जीवाड़े पर लगानी होगी रोक – ईरा बोस

प्रदेशाध्यक्ष, युवा हल्ला बोल ईरा बोस ने बताया, भाजपा सरकार पेपर लीक पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन भर्तियों में फर्जीवाड़े पर भी रोक लगानी होगी। इसके लिए खामियों को दूर करना होेगा। फर्जी खेल सर्टिफिकेट के कई मामले भर्तियों में आए हैं। इसके लिए सरकार खेल नीति में संशोधन करे और नॉन ओलंपिक खेलों को बाहर करे।


Share News
Chat on WhatsApp

editor March 7, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग
बीकानेर शिक्षा
भाजपा स्थापना दिवस को लेकर बीकानेर में तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
मन की बात में चमका बीकानेर, अभय जैन ग्रंथालय की सराहना – Bikaner News
बीकानेर
ढाई साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Bikaner News
बीकानेर
ऊर्जा संकट के बीच राहत, LPG से भरे दो जहाज भारत की ओर – National News
बीकानेर
गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर बवाल, राजधानी में बढ़ा तनाव – National News
देश-दुनिया
बीकानेर स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला 15 से – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में 17 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

RBSE 12वीं रिजल्ट डेट तय, 31 मार्च को आ सकता परिणाम – Rajasthan News

Published March 29, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कमर्शियल LPG पर सख्त नियंत्रण, नई कैटेगिरी लागू – Rajasthan News

Published March 29, 2026
बीकानेरराजस्थान

DN स्टार मेकर्स व खबर 21 प्रस्तुत करते हैं – किड्स मॉडलिंग वर्कशॉप का शानदार आयोजन….

Published March 28, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published March 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?